Home Bigg Boss 20Rhiti Tiwari के सौतेले पिता एकम बावा के दावों पर परिवार ने भेजा कानूनी नोटिस

Rhiti Tiwari के सौतेले पिता एकम बावा के दावों पर परिवार ने भेजा कानूनी नोटिस

by BollywoodNewsAndMovie


रियलिटी शोज़:‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहीं रीति तिवारी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार मामला उनके परिवार और पंजाबी सिंगर एकम बावा के बीच चल रहे विवाद से जुड़ा है. हाल ही में एकम बावा ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा कर रीति तिवारी के उन दावों पर सवाल उठाए थे, जो उन्होंने शो के दौरान अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर किए थे. अब रीति और उनकी मां प्रतिमा पांडे की ओर से इन आरोपों का जवाब दिया गया है.

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Family

Read More: Kunal Khemu ने बेटी के जन्मदिन पर शेयर किया प्यारा वीडियो, सितारों ने लुटाया प्यार; कमेंट्स ने जीता दिल

रीति के बयान से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ के घर में रीति तिवारी ने अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि उनके पिता और अभिनेता-राजनेता मनोज तिवारी उन्हें हर महीने करीब 20 से 25 हजार रुपये देते थे. रीति ने यह भी बताया था कि एक समय उनके हालात इतने मुश्किल थे कि उन्होंने दो 10 रुपये के वड़ा पाव खाकर दिन गुजारा था.रीति ने माता-पिता के तलाक के बाद के मुश्किल दौर का भी जिक्र किया था. उनके इन बयानों के बाद एकम बावा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सवाल उठाए.

एकम बावा ने क्या आरोप लगाए?

एकम बावा ने रीति के महंगे हैंडबैग, लग्जरी गाड़ियों और प्रॉपर्टीज का जिक्र करते हुए सवाल किया कि ये चीजें हर महीने 20-25 हजार रुपये मिलने के दावे से कैसे मेल खाती हैं. उन्होंने रीति के कथित बिजनेस और मुंबई की संपत्तियों को लेकर भी सवाल उठाए.इसके अलावा एकम ने रीति की मां प्रतिमा पांडे के साथ अपने कथित रिश्ते और शादी को लेकर भी दावे किए. एक अन्य वीडियो में उन्होंने दावा किया कि रीति और उनकी मां ने उन्हें ‘टॉर्चर’ किया था.

Read More: लोनावाला में बिजली संकट पर भड़कीं Tanishaa Mukerji , बोलीं- ‘माफिया जैसा कर रहे हैं व्यवहार’; फडणवीस से लगाई गुहार

कानूनी नोटिस में क्या कहा गया?

रीति और उनकी मां की ओर से जारी नोटिस में एकम बावा के दावों को गलत और मानहानिकारक बताया गया है. नोटिस के मुताबिक, एकम बावा, जिन्हें परमिंदर कुमार बावा और एकम बैंस के नाम से भी जाना जाता है, का रीति या उनकी मां के साथ वह कानूनी रिश्ता नहीं है, जिसका वह सार्वजनिक रूप से दावा कर रहे हैं.परिवार ने उनके बयानों, सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियोज को लेकर सिविल और क्रिमिनल कार्रवाई शुरू किए जाने की बात भी कही है.

मीडिया से की गई अपील

कानूनी नोटिस में मीडिया संस्थानों, प्रकाशकों, प्लेटफॉर्म्स और चैनलों से अपील की गई है कि वे एकम बावा के दावों से संबंधित सामग्री को हटाएं या उसे दोबारा प्रकाशित न करें. साथ ही परिवार ने कहा है कि रीति और उनके परिवार से जुड़े किसी भी दावे को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि की जाए.

नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि बिना पुष्टि के इन आरोपों को दोबारा प्रकाशित करने वाले मीडिया संस्थानों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.फिलहाल यह विवाद ‘बिग बॉस 20’ के बाहर भी चर्चा का विषय बना हुआ है. दोनों पक्षों के दावों और कानूनी कार्रवाई के बीच आने वाले दिनों में मामला किस दिशा में जाता है, इस पर सभी की नजरें हैं.

Read More: Aishwarya Rai ने पेरिस फैशन वीक में ढाया कहर, ब्लैक गाउन में दिखा ग्लैमरस अंदाज

FAQ

1. रीति तिवारी को लेकर विवाद किस बात पर शुरू हुआ?

विवाद रीति के ‘बिग बॉस 20’ में अपनी आर्थिक स्थिति और मुश्किल दौर को लेकर दिए गए बयानों के बाद शुरू हुआ.

2. एकम बावा ने क्या दावा किया था?

एकम बावा ने रीति के आर्थिक दावों पर सवाल उठाए और उनके परिवार के साथ अपने कथित रिश्तों को लेकर भी बयान दिए.

3. रीति तिवारी और उनकी मां ने क्या कदम उठाया है?

दोनों की ओर से मुंबई की एक लॉ फर्म ने सार्वजनिक कानूनी नोटिस जारी किया है.

4. क्या परिवार ने एकम बावा के दावों को स्वीकार किया है?

नहीं. कानूनी नोटिस में उनके द्वारा किए गए कथित रिश्तों और आरोपों को खारिज किया गया है.

5. मीडिया से क्या अपील की गई है?

मीडिया से बिना स्वतंत्र पुष्टि के इन दावों को प्रकाशित या प्रसारित नहीं करने की अपील की गई है.

Read More: फहाद से मिलने से पहले सिंगल मदर बनना चाहती थीं Swara Bhaskar, दो बार आईवीएफ की कोशिश के बाद हुईं प्रेग्नेंट

Rhiti Tiwari | Manoj Tiwari | bigg boss 20 | Bigg Boss 2026 | Bigg Boss 20 Exclusive | Bigg Boss 20 Full Episode



Source link

You may also like

Leave a Comment