एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। “हनुमान जी अगर एक बार किसी का हाथ थाम लेते हैं, तो फिर कभी नहीं छोड़ते…”
बॉक्स ऑफिस पर 7 अगस्त को रिलीज हुई हनुमान अंश (Hanuman Ansh) फिल्म ने इसे साबित कर दिखाया है। एक ऐसी फिल्म जिसे लोग बहुत हल्के में ले रहे थे उसने बॉक्स ऑफिस पर 54 दिन बिताकर साबित कर दिया कि भगवान भरोसा नैया छोड़ना कितने सुख की बात है।
कितना रहा 54वें दिन का कलेक्शन?
दूसरे हफ्ते में हनुमान अंश के लिए बोरिया बिस्तर उठाने जैसी स्थिति आ गई थी लेकिन फिर इसने जो यू टर्न मारा उसके बाद इसकी स्पीड को रोकना अब मुश्किल हो गया है। हनुमान अंश ने अपने सातवें हफ्ते में 44.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जोकि बड़ी-बड़ी फिल्मों के लिए बहुत ही टफ काम है।
-1790696309422.webp)
और तो और इस बीच इसने टॉक्सिक और हैवान जैसी कई बड़ी फिल्मों की भी छुट्टी कर दी। अब 54वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। सैकनिल्क के मुताबिक हनुमान अंश ने आठवें मंगलवार को अभी तक 2.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
दुनियाभर में भी छाई हनुमान अंश
इस तरह से फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक की कुल कमाई 311.86 करोड़ रुपये हो गई है जबकि ग्रॉस कलेक्शन 368.45 करोड़ रुपये है। वहीं वर्ल्डवाइड भी मूवी काफी अच्छी कमाई कर रही है। दुनियाभर में इसने 404.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
-1790696358020.webp)
वहीं बात करें फिल्म की कहानी की तो हनुमान अंश की स्टोरी नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है। बचपन में अपनी मां के निधन के बाद वो काफी मायूस हो जाते हैं और पिता से पूछते ही कि मां कहां गई? पिताजी जवाब देते हैं कि भगवान के पास। यहीं से छोटे से लक्ष्मण दास का आध्यात्मिक सफर शुरू होता है और वो तय करते हैं कि वो भी मां से मिलने के लिए भगवान के पास जाएंगे।
