सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. ओपनिंग वीकेंड में जबरदस्त कमाई के बाद, इसने सोमवार का अहम टेस्ट भी पास किया. असल में, ये फिल्म उम्मीद से कहीं बेहतर परफॉर्म कर रही है इसी के साथ यह कोविड के बाद के दौर में सिद्धार्थ की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. यहां जानते हैं इसने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किय़ा है?
‘द वन’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
सिनेमाघरों में मौजूद तमाम नई और कुछ हफ्तों पुरानी फिल्मों की भीड़ के बीच ‘द वन’ को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. अच्छी बात ये है कि पौराणिक लोक कथाओं, वन देवी की भक्ति और सुपर नैचुरल एलिमेंट्स से भरपूर ये फिल्म वीकडेज में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है और इसी के साथ ये बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है. मंडे टेस्ट पास करने के बाद इसे ब्लॉकबस्टर ट्यूज्डे ऑफर का फायदा हुआ है और इसके कलेक्शन में उछाल देखा गया है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो
- ‘द वन’ ने 8 करोड़ से खाता खोला था और दूसरे दिन इसने तेजी दिखाते हुए 11.25 करोड़ कमाए
- वहीं तीसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 14.35 करोड़ और चौथे दिन की कमाई 5.25 करोड़ रुपये रही.
- अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द वन’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को 6 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 44.85 करोड़ रुपये हो गई है.
कोविड के बाद सिद्धार्थ की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी
44.85 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, ‘द वन’ कोविड के बाद के दौर में सिद्धार्थ मल्होत्रा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है. इसने ‘थैंक गॉड’ (34.89 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़कर दूसरी पोजिशन हासिल की है. आने वाले दिनों में, यह ‘परम सुंदरी’ (54.85 करोड़ रुपये) से आगे निकलकर कोविड के बाद सिद्धार्थ की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन जाएगी.
ये हैं सिद्धार्थ की कोविड के बाद की टॉप फिल्में
- परम सुंदरी – 54.85 करोड़ रुपये
- द वन – 44.85 करोड़ रुपये (5 दिन)
- थैंक गॉड – 34.89 करोड़ रुपये
- योद्धा – 33 करोड़ रुपये
