Home Viralबेगूसराय रेप मामले में शिवसेना नेता शायना का बड़ा बयान, ‘हम सबको…’

बेगूसराय रेप मामले में शिवसेना नेता शायना का बड़ा बयान, ‘हम सबको…’

by BollywoodNewsAndMovie


बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच शिवसेना की नेता शायन एनसी का बड़ा बयान आया है. उन्होंने बेगूसराय के एक होटल में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे नीच हरकत हो ही नहीं सकती है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ रेप नहीं है, एक डिजिटल मर्डर है. 

शायना एनसी ने कहा, “जमुई में छात्रा को, समस्तीपुर में नाबालिग को, बांका में दलित बेटी को और अब बेगूसराय में जीविका दीदी को… यह एक अलग-थलग घटना नहीं है, एक पैटर्न है. हम सबको आवाज उठानी होगी.” 

शायना ने की सख्त कार्रवाई की मांग

बेगूसराय के मामले में उन्होंने कहा, “रेप के बाद उसका वीडियो फोन से वायरल किया, यह सिर्फ रेप नहीं है, एक डिजिटल मर्डर है. आईटी एक्ट लागू करना ही चाहिए. सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. मौत की सजा मिलनी चाहिए.” 

इससे नीच हरकत नहीं हो सकती: शायना

शिवसेना नेता ने कहा, “…बेगूसराय में जो हुआ वो दरिंदगी नहीं, हैवानियत है. एक जीविका दीदी जो गांव-गांव जाती है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती है, उसको दिनदहाड़े होटल में बंद करके… बिहार की एक बेटी का वीडियो वायरल करना इससे नीच हरकत हो ही नहीं सकती है.”

यह भी पढ़ें- चिराग पासवान को मांझी ने दिया करारा जवाब, ‘बहुत शर्मिंदा हैं तो…’

बेगूसराय कांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि बेगूसराय में युवती के साथ हुई दरिंदगी के मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों में रोहित सहनी और विक्रम सहनी हैं. 27 सितंबर की घटना थी. हथियार के बल पर रेप और मारपीट के मामले में पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज हुआ था. मुख्य आरोपी रोहित सहनी को समस्तीपुर से गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले विक्रम को बेगूसराय से ही गिरफ्तार किया गया था.

यह भी पढ़ें- बेगूसराय होटल कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था





Source link

You may also like

Leave a Comment