Home Box OfficeBox Office: ‘द वन’ की 5वें दिन भी धूम, थ‍िएटर के बाहर चप्‍पल उतार रहे लोग, आस्‍था के आगे ‘पैराडाइज’, ‘एंडगेम’ ढेर – the vvaan force of the forest box office collection day 5 vs the paradise and avengers endgame encore

Box Office: ‘द वन’ की 5वें दिन भी धूम, थ‍िएटर के बाहर चप्‍पल उतार रहे लोग, आस्‍था के आगे ‘पैराडाइज’, ‘एंडगेम’ ढेर – the vvaan force of the forest box office collection day 5 vs the paradise and avengers endgame encore

by BollywoodNewsAndMovie


सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्‍ना भाटिया की फिल्‍म ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ पर वनदेवी और छठी मैया की खूब कृपा बरस रही है। पहले तीन दिनों में यह सिद्धार्थ के करियर की बतौर सोलो लीड सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्‍म बनी, वहीं अब 5वें दिन मंगलवार को इसकी कमाई में उछाल आया है। दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्‍शन में बनी यह फैंटेसी-एक्शन फिल्म पांच दिनों में देश में ₹53 करोड़ की ग्रॉस कमाई के पार जा चुकी है। फिल्‍म को सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स और खासकर टियर 2 और टियर 3 शहरों में शानदार रिस्‍पॉन्‍स मिला है। दूसरी ओर, नानी की ‘द पैराडाइज’ की कमाई लगातार गिरती जा रही है। लेकिन यह ₹150Cr पार जा चुकी है। वीकडेज में मार्वल की ‘एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर’ की कमाई में भी ग‍िरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इस सुपरहीरो फिल्‍म ने री-रिलीज होने के बावजूद 5 दिनों में वर्ल्‍डवाइड ₹839 करोड़ से अध‍िक का ग्रॉस बिजनस कर लिया है।

The Vvaan बिहार के बिहटा में वनदेवी मंदिर की पौराण‍िक कहानी को केंद्र में रखकर बनाई गई है। फिल्‍म में छठ पूजा का खास सीक्‍वेंस है, जिसको लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दर्शकों की दिलचस्‍पी बढ़ी है। सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्‍वीरें आई हैं, जहां दर्शक सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर के बाहर चप्‍पल उतारकर फिल्‍म देखने जा रहे हैं। ‘द वन’ ने पहले वीकेंड में ₹33.60 करोड़ की नेट कमाई की थी, जिससे सिद्धार्थ की ‘परम सुंदरी’ (₹26.75 करोड़) का रिकॉर्ड टूटा।