Home Viralघर के अंदर टेबल पर रेंगता दिखा करैत सांप, साइलेंट किलर का वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े – Krait Snake Spotted Slithering On The Computer Table At Home Video Goes Viral On Internet

घर के अंदर टेबल पर रेंगता दिखा करैत सांप, साइलेंट किलर का वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े – Krait Snake Spotted Slithering On The Computer Table At Home Video Goes Viral On Internet

by BollywoodNewsAndMovie


करैत सांप का वायरल वीडियो: आप अपने कमरे में बैठकर रोज की तरह काम कर रहे हों और अचानक आपकी नजर कंप्यूटर टेबल पर रेंगते हुए सांप पर पड़ जाए। ऐसे में कुछ पल के लिए घबरा जाना स्वाभाविक है। कमरे में सांप को इतने करीब देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक करैत सांप घर के अंदर कंप्यूटर टेबल पर रेंगता दिखाई दे रहा है।

 

सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, घर के अंदर एक टेबल पर सांप रेंगता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि जब सांप टेबल पर घूम रहा था, तभी कपल की नजर उस पर पड़ी। अचानक सामने सांप को देखकर दोनों कुछ पल के लिए घबरा गए। वीडियो में सांप कभी फर्श पर तो कभी टेबल पर रेंगता दिखाई देता है। घर के अंदर सांप की मौजूदगी से कपल काफी सहम गए। इसके बाद सावधानी बरतते हुए डंडे की मदद से सांप को कमरे से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

113 किलो के खूंखार मगरमच्छ को गोद में उठाकर महिला ने जो किया वो खड़े कर देगा आपके रोंगटे, वीडियो हुआ वायरल



देखें वीडियो-


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Anusha_Sahil (@anusha_sadmal)



वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

सांप के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- ये कपल बहुत किस्मत वाला था जो सही समय पर सांप को देख लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बेहतरीन चढ़ने वाले सांप होते हैं। अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं जहां अक्सर सांप दिखाई देते हैं, तो दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें। इन्हें कभी भी हल्के में न लें। 

साइलेंट किलर

करैत सांप को ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है, क्योंकि इसका डंसना इतना हल्का होता है कि सोते हुए व्यक्ति को इसका अहसास तक नहीं होता। इसका जहर सीधे तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है और धीरे-धीरे सांस रोक देता है। 

पल्सर बाइक पर खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, हरिद्वार पुलिस ने वीडियो शेयर कर कही दिल छू लेने वाली बात

 





Source link

You may also like

Leave a Comment