अभिनेत्री ईशा रिखी ‘बिग बॉस -20’ के घर से बाहर आ गई हैं. अभिनेत्री ने बुधवार को अपने फैंस और सपोर्टर्स का शुक्रिया अदा किया. अभिनेत्री ने घर के अंदर बिताए अपने समय को याद किया और बताया कि यह सफर कई तरह के इमोशन से भरा रहा, जिसमें कई बार उन्हें अपनी भावनाएं व्यक्त करने में भी दिक्कत हुई.
फैंस का जताया शुक्रिया
ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस मुश्किल और चुनौती भरे सफर में उनका साथ दिया. अभिनेत्री ने लिखा, ‘बिग बॉस के घर में तीन हफ्ते, इतने सारे इमोशन्स, अनुभव, चुनैतियों, हंसी, आंसुओं और यादों से भरे हफ्ते, जिन्हें मैं हमेशा याद रखूंगी.’
अभिनेत्री ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, “वापस आकर मुझे एहसास हुआ कि आपका प्यार और सपोर्ट मेरे लिए कितना मायने रखता है. उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने मेरा साथ दिया, मुझ पर भरोसा किया, मेरे लिए तालियां बजाईं और उन लोगों का भी शुक्रिया जिन्होंने मुझे सपोर्ट नहीं किया.
अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘मैं हर राय, मैसेज और इंसान की आभारी हूं जो किसी भी तरह से इस सफर का हिस्सा बना. पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए आसान नहीं थे, मेरे इमोशनल ब्रेकडाउन हुए, ऐसे पल आए जब मैं खुद को ठीक से एक्सप्रेस नहीं कर पाई और ऐसे पल भी आए, जहां मैं वैसी नहीं दिख पाई जैसी मैं दिखना चाहती थी. मुझे पता है कि मैंने आप में से कुछ लोगों को निराश किया होगा और अगर ऐसा हुआ है, तो मैं दिल से माफी मांगती हूं.
बिग बॉस से मिली सीख
ईशा रिखी का कहना है कि बिग बॉस के कई सारे अनुभवों को एक सीख के तौर पर लिया है. अभिनेत्री ने लिखा, ‘मैं अभी भी सब कुछ समझने की कोशिश कर रही हूं, खुद को बेहतर समझ रही हूं और इस पूरे अनुभव को एक सीख के तौर पर ले रही हूं.एक बात जो मैं आप सभी को बताना चाहती हूं, वो ये है कि मैंने आपका प्यार महसूस किया, तब भी जब मैं खुद ज्यादा कुछ कह नहीं पाई और मेरे लिए इसका मतलब शब्दों से कहीं ज्यादा है.मेरे साथ खड़े रहने के लिए, मुझे समझने के लिए और मुझे लगातार सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया. मैं दिल से आप सभी की आभारी हूं.’
‘मैसा’ के लिए रश्मिका मंदाना ही थीं सही चॉइस, डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले ने बताई वजह
