Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20 से बेघर हुईं ईशा रिखी, बादशाह की वाइफ के छलके इमोशन्स, घर के अंदर के इमोशनल ब्रेकडाउन पर बयां किया दर्द

बिग बॉस 20 से बेघर हुईं ईशा रिखी, बादशाह की वाइफ के छलके इमोशन्स, घर के अंदर के इमोशनल ब्रेकडाउन पर बयां किया दर्द

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

बिग बॉस 20- बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट थी लेकिन 3 हफ्ते के अंदर उनका ये सफर खत्म हो गया. बिग बॉस 20 से बेघर होने के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया. वो कहती हैं कि ये सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं था बल्कि उनके लिए खुद को समझने का मौका था.

बिग बॉस 20 से बेघर हुईं ईशा रिखी, बादशाह की वाइफ के छलके इमोशन्सZoom

ईशा रिखी का बिग बॉस का सफर खत्म हो गया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम isharikhi)

नई दिल्ली. बादशाह की एक्स वाइफ और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब बिग बॉस 20 से बाहर हो गई हैं. एक्ट्रेस का सफर एक महीने में ही खत्म हो गया. बिग बॉस 20 से बाहर निकलने के बाद ईशा रिखी ने अपने सफर के बारे में बताया. उन्होंने सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे शो में अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए इंस्टाग्राम पर एक बड़ा नोट शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने इमोशनल पलों का खास जिक्र किया.

ईशा ने अपने नोट में लिखा कि बिग बॉस के घर में बिताए तीन हफ्ते उनके लिए सिर्फ एक रियलिटी शो का हिस्सा नहीं थे. बिग बॉस 20 के दौरान घर में ईशा ने जितना समय बिताया वो उनके लिए काफी इमोशनल रहा. वो लिखती हैं कि रियलिटी शो का हिस्सा बनने के दौरान उन्होंने कई अलग-अलग तरह के इमोशन्स और परिस्थितियों का सामना किया. कभी हंसी के पल आए तो कभी आंसू, कभी नई चुनौतियां मिलीं तो कभी ऐसी यादें बनीं, जिन्हें वह लंबे समय तक अपने साथ रखेंगी.

ईशा रिखी ने फैंस का जताया आभार

घर से बाहर आने के बाद ईशा को यह भी महसूस हुआ कि उनके फैंस का प्यार और सपोर्ट उनके लिए कितना खास है. उन्होंने उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने पूरे सफर में उन पर भरोसा रखा, उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके लिए आवाज उठाई. खास बात यह रही कि एक्ट्रेस ने उन लोगों को भी धन्यवाद कहा, जिन्होंने उन्हें सपोर्ट नहीं किया. ईशा का कहना है कि इस पूरे अनुभव के दौरान मिले हर रिएक्शन ने उन्हें कुछ न कुछ सिखाया.

View this post on Instagram





Source link

You may also like

Leave a Comment