Home Morning News (खास खबरें)Ghazipur News:फॉल्ट होने से रातभर नहीं आई बिजली सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने दिया धरना – Power Outage Lasted All Night Due To A Fault; Angry Villagers Staged A Protest In The Morning

Ghazipur News:फॉल्ट होने से रातभर नहीं आई बिजली सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने दिया धरना – Power Outage Lasted All Night Due To A Fault; Angry Villagers Staged A Protest In The Morning

by BollywoodNewsAndMovie


सुहवल। तारीघाट स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े पकड़ी फीडर में 11 हजार वोल्ट लाइन में फॉल्ट आने से करीब दस गांवों की बिजली बुधवार रात ठप हो गई। उमस और गर्मी के बीच पूरी रात आपूर्ति बाधित रहने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की सुबह विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर धरना समाप्त किया।

ग्रामीणों का आरोप था कि बुधवार रात करीब 10 बजे फॉल्ट की सूचना उपकेंद्र को दी गई थी, लेकिन पूरी रात कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। बिजली न रहने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। उनका कहना था कि समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन एसडीओ और जेई के मोबाइल फोन बंद मिले। उपकेंद्र का सीयूजी नंबर भी बंद होने से विभाग से संपर्क नहीं हो सका।

धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने फोन पर ग्रामीणों से वार्ता कर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने एक घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

धरने में हरिपाल राय, बेचू प्रजापति, संजय सिंह कुशवाहा, संजीव राय, अरविंद राय, राजू राय, विकास सिंह कुशवाहा, अंकित राय, अजीत कुमार, मुरली राम, राजूराम, कृष्ण यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

फॉल्ट का पता लगाने और उसे जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि जांच में किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।-आशीष कुमार,अवर अभियंता।



Source link

You may also like

Leave a Comment