‘हनुमान अंश’ अभी भी रेस में शामिल
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 55 दिन हो गए हैं। फिल्म रिलीज के इतने दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। आज बुधवार को इसने 1.64 करोड़ की कमाई की। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 313.92 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
‘द पैराडाइज’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई साउथ अभिनेता नानी स्टारर फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म के लिए पहला हफ्ता खास रहा है। आज बुधवार को इसने 2.88 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने 7 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ‘द पैराडाइज’ का टोटल कलेक्शन 104.38 करोड़ हो गया है।




