{“_id”:”6abc22f7a7f6d430b40c21ee”,”slug”:”after-gujaini-water-supply-from-the-barrage-also-halted-50-neighborhoods-left-desperate-for-water-this-morning-kanpur-news-c-362-1-ka11006-157685-2026-09-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur News: गुजैनी के बाद बैराज से भी जलापूर्ति की बंद, सुबह पानी के लिए तरसे 50 मोहल्ले”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कानपुर। गुजैनी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मोटर बारिश के पानी में डूबने के कारण दक्षिणी इलाकों में जलापूर्ति पिछले दो दिन से बंद है। इससे करीब 20 मोहल्लों में पानी की आपूर्ति प्रभावित थी। इन इलाकों में बैराज प्लांट से वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही थी। मंगलवार सुबह कंपनी बाग चौराहे पर लीकेज की मरम्मत के लिए बैराज प्लांट भी बंद कर दिया गया। इससे उत्तर और दक्षिण क्षेत्र के करीब 50 मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह घरों में पानी नहीं पहुंचने पर लोगों ने जलकल के अधिकारियों से शिकायत की। इस पर अधिकारियों ने प्लांट दोबारा चालू कराया और दोपहर में प्रभावित इलाकों में जलापूर्ति कराई। जलापूर्ति सामान्य होने तक टैंकरों और नलकूपों से भी इन इलाकों में पानी उपलब्ध कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता प्रवीण यादव ने बताया कि कंपनी बाग चौराहा का लीकेज अब गुजैनी प्लांट चालू होने के बाद ठीक कराया जाएगा, ताकि दोनों प्लांट एक साथ बंद न हों और जलसंकट न बढ़े। (संवाद)
