Home ViralSupaul News: सुपौल : अनंत पूजा में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, Supaul Hindi News

Supaul News: सुपौल : अनंत पूजा में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, Supaul Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के वार्ड 6 में अनंत पूजा के अवसर पर कथित हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मेला कमेटी सहित 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी

भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि अनंत पूजा के अवसर पर आयोजित मेले के लिए आयोजकों द्वारा लाइसेंस नहीं लिया गया था। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान कथित रूप से हर्ष फायरिंग की गई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हर्ष फायरिंग से संबंधित वीडियो फेसबुक पर दो अलग-अलग आईडी से प्रसारित किया जा रहा था। इनमें एक आईडी किशनपुर थाना क्षेत्र के थरिया गांव निवासी मणिभूषण यादव के नाम से बताई गई है, जबकि दूसरा वीडियो एक नाबालिग के नाम की आईडी से प्रसारित होने की जानकारी मिली। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मणिभूषण यादव, सचिन कुमार, नीरज यादव, इंद्रदेव यादव, संतोष कुमार, जयप्रकाश मंडल, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र यादव, रंजीत यादव, अशोक कुमार ठाकुर, पिंटू कुमार, शत्रुघ्न मंडल, फेकन राम, संतोष कुमार एवं महेंद्र राम सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment