कैप्टंसी टास्क के बाद बिग बॉस एक बार फिर से गुल्लू को कैप्टंसी देने के बारे में घरवालों से सवाल करते हैं। हालांकि, इस बार घरवाले का मिजाज बदला दिखा और वे गुल्लू की कमियां गिनाते दिख रहे हैं।

अमन अरिश्फा को समझाने की कोशिश करते हैं तो वो कहती हैं- उनको लगता है जो मैं कर रहा हूं वो राइट है। काजी अमन की बातें सुनकर कहतै हैं- ये बेवकूफ औरत है। काजी से स्काउट खिंचाई करते हुए पूछते हैं- लगी तो नहीं ज्यादा? इसपर काजी कहते हैं- मुझे 6 स्टिच लगेगी तो कहूंगा कि सातवीं बार मार, शाहरुख खान की तरह।
कैप्टंसी टास्क को लेकर घर में कई राउंड होते हैं। पहले राउंड में लवप्रीत जीत जाती है और काजी को कुछ मज़ेदार सजाएं देती हैं और उन्हें मेंढक की तरह कूदने कहती हैं, बर्तन धोने वाले पानी से हाथ धोना, आम्रपाली और कनिका की मालिश करना, बदन पे सितारे गाना, यंग के पैर पर वैक्स लगाना, और अंत में काजा को अपनी ही छोटी सी मूर्ति को बर्बाद करने के लिए कहती है।
दूसरा राउंड: लवप्रीत फिर जीत गई। वह गुल्लू से आम्रपाली को शादी के लिए मनाने को कहती है और कनिका और आसिफ प्रस्ताव के लिए उनके परिवार बनते हैं। फिर गुल्लू ‘गर्मी’ गाने पर नाचती है, रीति एक गाना गाती है, और गुल्लू को अमन की छोटी मूर्ति को नष्ट करने के लिए कहा जाता है।
कैप्टंसी टास्क के बाद बिग बॉस घरवालों से गुल्लू की कैप्टंसी के बारे में घरवालों से पूछते हैं। वे सभी से सवाल करते हैं, ‘आपको गुल्लू की कैप्टंसी कैसी लगी। क्या आप गुल्लू को वापस कैप्टंसी की दावेदारी का मौका देना चाहेंगे? इसपर घर के अधिकतक सदस्य उनकी कैप्टंसी के खिलाफ दिखे।
अमन बिग बॉस के इस सवाल पर कहते हैं, ‘घर के लीडर का एक कंट्रोल होता है वो मुझे थोड़ा मिसिंग लगा।’ उदिति कहती हैं- वो काफी केयरलेस थे, अथॉरिटीटेटिव होना चाहिए कैप्टन को। अरिश्फा ने कहा- बहुत ही वाहियात लगी जब आप कैप्टन हो तो आपको बहुत ही रिस्पॉन्सिबिलिटी निभानी पड़ती है।

