भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहाटी के बरसापारा मैदान में हुआ. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मौका नहीं दिया. भारतीय टीम की गेंदबाजी खासकर तेज गेंदबाजी इस मैच के दौरान बेअसर रही. खास बात यह रही कि सिराज को टीम में मौका नहीं मिला तो कई यूजर्स ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की आलोचना की.
वहीं खुद सिराज भी इस मौके पर बेहद उदास नजर आए, गुवाहाटी में डगआउट में जब सिराज बैठे हुए थे उनके चेहरे पर उदासी साफ तौर पर नजर आई. वहीं ड्रिंक्स ब्रेक में भी भी जब वो ग्राउंड पर गए तो उनके चेहरे पर तब निराशा जैसा भाव तो नजर नहीं आया, लेकिन उस दौरान भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई हो रही थी.
तीन मैचों की इस वनडे सीरीज के तिरुवनंतपुरम में हुए मुकाबले में भी मोहम्मद सिराज को खेलने का मौका नहीं मिला था, वहीं गुवाहाटी में भी उनको टीम मैनेजमेंट ने बाहर बैठाया. इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को डेब्यू को मौका मिला. हालांकि उनका यह डेब्यू यादगार नहीं रहा. उन्होंने 8.5 ओवर में 84 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं मिला. इसके साथ ही वह ODI डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन देने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए.
नबी ने 1975 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 11 ओवर में 83 रन देने वाले करसन घावरी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. वहीं वो कम से कम 30 गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों में नबी का 9.51 का इकोनॉमी रेट ODI डेब्यू पर सबसे खराब रहा.
🚨 Aakash Chopra questions the team management’s decision to leave Siraj out
🎙️“Without Bumrah, our bowling suddenly looks pretty weak. I think Siraj should be given more chances. He has basically been reduced to a one-format cricketer, and it was not always like this.
I still… pic.twitter.com/U3ZUCsWa8a
— Wickets Hitting (@offpacedelivery) September 30, 2026
Team India mangement ignore Siraj again 🤯
No Mohammad Siraj in Playing XI. Auqib, Gurnoor & Prasidh are playing the ahead of Siraj.
He gives his 100% efforts in every match. Unfair with Siraj 💔 pic.twitter.com/SxA1QTIVwU
— VIKAS (@Vikas662005) September 30, 2026
दूसरे तेज गेंदबाजों का कैसा रहा प्रदर्शन
गुरनूर बरार ने 10 ओवर में 96 रन देकर 2 विकेट लिए. प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 ओवर में 45 रन देकर एक विकेट लिया. टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह की कमी भी खली, जो एशियन गेम्स ड्यूटी की पर है. भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को लगातार इग्नोर किया जा रहा है, ऐसे में सवाल है कि भारतीय टीम अगर इसी सेटअप के साथ वनडे वर्ल्ड कप 2027 के साथ खेलेगी तो फिर कैसे काम चलेगा. सिराज को ना खिलाना भी सवाल खड़े कर रहा है, क्योंकि वो वनडे फॉर्मेट में स्पेशलिस्ट माने जाते हैं.
सिराज का इंटरनेशनल करियर कैसा रहा?
- 50 वनडे मैच, 76 विकेट, 5.13 इकोनॉमी रेट
- 48 टेस्ट, 144 विकेट, 3.48 इकोनॉमी रेट
- 17 टी20, 17 विकेट, 7.75 इकोनॉमी रेट
—- समाप्त —-
