Home ViralBhagalpur News: किशनगंज: तुलसिया हाल्ट में वायरल वीडियो मामले में पांच दिनों के भीतर सभी 6 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, Bhagalpur Hindi News

Bhagalpur News: किशनगंज: तुलसिया हाल्ट में वायरल वीडियो मामले में पांच दिनों के भीतर सभी 6 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, Bhagalpur Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bhagalpur News: शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाता तुलसिया हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास एक

Bhagalpur News: शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाता

घटना की जानकारी

तुलसिया हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास एक युवती के साथ मारपीट और डांट-फटकार करने के वायरल वीडियो मामले में किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज पांच दिनों के भीतर सभी 6 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को किशनगंज पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार घटना 24 से 25 सितंबर की देर रात्रि की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के आदेश पर एक एसआईटी का गठन किया गया था। टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी।मामले में शामिल दो प्राथमिक आरोपी घटना के बाद से ही राज्य से बाहर फरार हो गए थे। पुलिस ने मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर उन्हें दूसरे राज्यों से गिरफ्तार किया। मोहम्मद जुबैर उर्फ जुबेरियन (24 वर्ष) निवासी श्रीपुर, थाना दिघलबैंक। यह घटना के बाद हरियाणा में छुपकर रह रहा था।कामिल रजा (23 वर्ष)निवासी कुम्हारटोली, थाना बहादुरगंज। यह घटना के बाद पंजाब में शरण लिए हुए था।दोनों को एसआईटी ने दिघलबैंक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी

इससे पहले पुलिस इस कांड में शामिल अन्य 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।शहजाद (21 वर्ष) निवासी जागीर दहीभात,अफसर आलम निवासी खाड़ीबस्ती मुस्ताफगंज,सहजाद (24 वर्ष) – निवासी जागीर दहीभात, मिनाज उर्फ सलमान निवासी जागीर दहीभात

आगे की कार्रवाई

को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के आवेदन पर दिघलबैंक थाना कांड संख्या- 246/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अब सभी आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाकर जल्द से जल्द न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित करने की तैयारी में है, ताकि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦इस वायरल वीडियो मामले में कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?−

इस मामले में कुल 6 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

✦क्या मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है?+



Source link

You may also like

Leave a Comment