Home Box Officeगांधी जयंती पर अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की धमाकेदार एंट्री, 11 लाख टिकट बिके, 50 करोड़ से होगी ओपनिंग?

गांधी जयंती पर अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की धमाकेदार एंट्री, 11 लाख टिकट बिके, 50 करोड़ से होगी ओपनिंग?

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Drishyam 3 Box Office Early Prediction: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी. रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल बढ़ा दी है.

गांधी जयंती पर अजय की 'दृश्यम 3' की धमाकेदार एंट्री,  50 Cr से होगी ओपनिंगZoom

एडवांस बुकिंग में दिल्ली-NCR सबसे आगे है.

नई दिल्ली. अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर फ्रैंचाइजी की मोस्टअवेटेड ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ गांधी जयंती के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त एक्साइटमेंट देखा जा रहा है. सोलो रिलीज और नेशनल हॉलीडे का बड़ा फायदा इस फिल्म को मिलता दिख रहा है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज से पहले ही एक्सटेंडेड वीकेंड के लिए करीब 38 करोड़ रुपये (बिना ब्लॉक सीट्स के 28.49 करोड़ रुपये) का कलेक्शन कर लिया है.

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी. रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल बढ़ा दी है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म के 11 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. ये टिकट करीब 36 हजार शोज के लिए हैं. करीब 13 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है. वहीं, 85 शोज पूरी तरह सोल्ड आउट हो चुके हैं.

एडवांस बुकिंग में दिल्ली-NCR सबसे आगे

‘दृश्यम 3’ को रिलीज से पहले ही करीब 38 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग मिल चुकी है. इसमें ब्लॉक सीट्स को हटाने के बाद रकम करीब 28.49 करोड़ रुपये बताई गई है.सिर्फ पहले दिन के लिए फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 19.71 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. इसमें दिल्ली-NCR सबसे आगे है. यहां से करीब 7.76 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है. BookMyShow के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली-NCR में कई शोज तेजी से भर रहे हैं. बेंगलुरु में भी रिलीज डे के कई शोज फास्ट फिलिंग नजर आ रहे हैं. वहीं, मुंबई और कोलकाता में बुकिंग की रफ्तार फिलहाल उतनी तेज नहीं बताई गई है. चेन्नई में भी कुछ अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है.

गांधी जयंती की छुट्टी बड़ा फैक्टर

फिल्म के लिए गांधी जयंती की छुट्टी बड़ा फैक्टर बन सकती है. ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. इसके अलावा फिल्म को फिलहाल किसी बड़ी नई रिलीज से सीधी टक्कर नहीं मिल रही है. यही वजह है कि ट्रेड में इसके बड़े ओपनिंग डे की चर्चा है.

‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ से कितनी आगे?

अजय देवगन की इस फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. 2015 में आई पहली ‘दृश्यम’ ने 5.85 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. फिल्म का पहला वीकेंड 37.95 करोड़ रुपये रहा था. अब तीसरे पार्ट की एडवांस बुकिंग ही इस आंकड़े से आगे निकल चुकी है. वहीं, 2022 में रिलीज हुई ‘दृश्यम 2’ ने पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने पहले हफ्ते में 104.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दोनों फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर में करीब 453 करोड़ रुपये कमाए हैं. अब तीसरे पार्ट से इस आंकड़े को पार करने की उम्मीदें भी चर्चा में हैं.

अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड?

अगर ‘दृश्यम 3’ 50 करोड़ रुपये के आसपास या उससे ज्यादा की शुरुआत करती है, तो यह अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है. फिलहाल उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड ‘सिंघम अगेन’ के नाम है. फिल्म ने 52.20 करोड़ रुपये ग्रास के साथ शुरुआत की थी. इसका इंडिया नेट कलेक्शन 43.50 करोड़ रुपये रहा था.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें





Source link

You may also like

Leave a Comment