Home Box Officeहनुमान अंश बॉक्स ऑफिस: सिर्फ 14 करोड़ रु से दूर, ‘बॉर्डर 2 को पछाड़ बनेगी 2026 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस: सिर्फ 14 करोड़ रु से दूर, ‘बॉर्डर 2 को पछाड़ बनेगी 2026 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


Hanuman Ansh box office collection day 56

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस (POSTERS)

हैदराबाद: भक्तिमय फिल्म हनुमान अंश इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपने शानदार 8 हफ्ते बीता चुकी है. वर्ल्डवाइड फिल्म 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म महज 2 करोड़ रुपये के मामूली बजट में तैयार हुई थी. यह फिल्म अबतक कई बड़े स्टार्स की फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. फिल्म आज गुरुवार को अपनी रिलीज के 56वें दिन में चल रही है. अब हनुमान अंश अपने नाम एक और रिकॉर्ड करने जा रही है. हनुमान अंश बहुत जल्द बॉर्डर 2 को पछाड़ 2026 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन जाएगी.

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, 55वें दिन 2.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 315.07 करोड़ रुपये हो चुका है. 55वें दिन फिल्म की कमाई में 15 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है. वहीं, ओवरसीज में फिल्म लगभग 40 करोड़ रुपये कमा चुकी है. हनुमान अंश का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 408 करोड़ रुपये हो चुका है.

बॉर्डर 2 पर हनुमान अंश की नजर

कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ने के बाद अब हनुमान अंश का अगला बड़ा टारगेट सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 है. इस फिल्म ने भारत में 329.43 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 को पछाड़ने के लिए हनुमान अंश को अभी भी 14 करोड़ रुपये कमाने की जरूरत है. अगर ऐसा हुआ तो हनुमान अंश रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के बाद 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन जाएगी.

• धुरंधर: द रिवेंज (हिंदी) – ₹1,852.44 करोड़

• बॉर्डर 2 (हिन्दी)- ₹464.50 करोड़

• हनुमान अंश (हिन्दी)- ₹411.53 करोड़

• पेड्डी (तेलुगु) – ₹330–336.85 करोड़

  • बेथलहम कुडुम्बा यूनिट (मलयालम) – ₹326.98 करोड़

दृश्यम 3 से मिलेगी कड़ी टक्कर

कल 2 अक्टूबर है और भारत से बड़ी फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन रिलीज होने जा रही है. दृश्यम 3 ने एडवांस बुकिंग में हाहाकार मचाया हुआ है. एडवांस बुकिंग की कमाई को देखते हुए फिल्म एक बड़ी ओपनिंग की उम्मीद बढ़ा रही है. अजय देवगन की इस फिल्म के आगे हनुमान अंश के लिए कमाना मुश्किल हो सकता है. अब यह देखना होगा कि अपने तकरीबन हर वीकेंड में मोटा पैसा कमाने वाली हनुमान अंश क्या अपने अगले वीकेंड में दृश्यम 3 के आगे कमा पाएगी? वहीं, हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज स्टार ब्लैक कॉमेडी फिल्म डिगर भी भारत में रिलीज हो रही है. आगामी 2 अक्टूबर को कौन-कौनसी फिल्म रिलीज होने जा रही हैं नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर जानें.



Source link

You may also like

Leave a Comment