मंगलवार को बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट काफी अच्छी रही थी. सिनेमाघरों में मौजूद तकरीबन सभी फिल्मों की कमाई में तेजी देखी गई थी. वहीं बुधवार, 30 सितंबर को इसके उल्ट एक बार फिर टिकट खिड़की पर सुस्ती नजर आई. द वन से लेकर द पैराडाइज, हनुमान अंश और मिर्जापुर द मूवी सहित सभी फिल्मों की कमाई में गिरावट देखी गई. चलिए सभी का वेडनेसडे का कलेक्शन जानते हैं.
द वन ने बुधवार को कितना किया कलेक्शन?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ ने 8 करोड़ की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन इसने 11.25 करोड़ कमाए और तीसरे दिन .14.35 करोड़ की कमाई की. चौथे दिन इस फिल्म मने 5.25 करोड़ कमाए, जबकि छठे दिन इसने 6 करोड़ की कमाई की.
- वहीं अब सैकनल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द वन ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 4.35 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई अब 49.20 करोड़ रुपये हो गई है.
द पैराडाइज ने बुधवार को कितना किया कलेक्शन?
श्रीकांत ओडेला की डायरेक्ट की गई फिल्म ‘द पैराडाइज़’ ने दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद भारतीय बॉक्स ऑफिस र ज़बरदस्त शुरुआत की है. रिलीज़ के छह दिनों के अंदर ही, फ़िल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
- वहीं अब सैकनल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द पैराडाइज ने रिलीज के 7वें दिन यानी बुधवार को 3.40 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 7 दिनों की नेट कमाई अब 104.90 करोड़ रुपये हो गई है.
एवेंजर्स एंडगेम एनकोर ने बुधवार को कितना किया कलेक्शन
मार्वल्स की री रिलीज एवेंजर्स एंडगेम एनकोर ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है.इस फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ कमाए थे. इसके बाद दूसरे दिन 7.65 करोड़, तीसरे दिन 7.55 करोड़, चौथे दिन 2.35 करोड़ और पांचवें दिन 2.50 करोड़ की कमाई की.
- वहीं अब सैकनल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक एवेंजर्स एंडगेम एनकोर ने रिलीज के 6ठे दिन दिन यानी बुधवार को 2.05 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई अब 29.35 करोड़ रुपये हो गई है.
मिर्जापुर द मूवी ने चौथे बुधवार कितना किया कलेक्शन?
मिर्जापुर द मूवी सुपर डुपर हिट हो चुकी है और ये रिलीज के चौथे हफ्ते में भी कमाई कर रही है. हालांकि इसका कलेक्शन अब लाखों में सिमट गया है. रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे मंगलवार को इसने 70 लाख का कलेक्शन किया था.
- वहीं अब सैकनल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के 27वें दिन यानी चौथे बुधवार को 55 लाख कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 27 दिनों की नेट कमाई अब 228.90 करोड़ रुपये हो गई है.
हनुमान अंश ने 8वें बुधवार कितनी की कमाई?
हनुमान अंश को बॉक्स ऑफिस लूटते हुए 55 दिन हो चुके हैं लेकिन इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के 8वें मंगलवार यानी 54वें दिन भी इसने 3.10 करोड़ की कमाई की थी.
- वहीं अब सैकनल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 55वें दिन यानी 8वें बुधवार को 2.35 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 55 दिनों की नेट कमाई अब 314.63 करोड़ रुपये हो गई है.
