Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: सलमान खान के शो से हुआ सीजन का पहला मिड-वीक एविक्‍शन, नाम सुनकर फैंस को लगेगा झटका?, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो से हुआ सीजन का पहला मिड-वीक एविक्‍शन, नाम सुनकर फैंस को लगेगा झटका?, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ को शुरू हुए लगभग 4 हफ्ते का वक्त बीत गया है। ऐसे में ये शो अब एक नए मोड़ पर आ गया है। घर से दो कंटेस्टेंट के बाहर होने के साथ ही 11 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हो चुके हैं।

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर का पूरा माहौल इस वक्त काफी बदला हुआ है। ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, दर्शकों के दिलों दिमाग पर अपनी एक अलग छाप छोड़ रहा है। घरवालों ने भी अब अपना असली गेम शुरू कर दिया है। ऐसे में अब तक शो से देा कंटेस्टेंट आउट हो चुके हैं। इसी बीच अब ‘बिग बॉस 20’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रातों-रात एक सदस्य का पत्ता कट गया है। जी हां, शो में एक मिड-वीक एविक्शन हो गया है। चलिए आपको बताते हैं कि किस पर एविक्शन की गाज गिरी है और यह महाट्विस्ट कैसे आया है?

इस कंटेस्टेंट पर गिरी मिड एविक्शन की गाज

टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल और पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को शुरू हुए लगभग 4 हफ्ते का वक्त बीत गया है। ऐसे में ये शो अब एक नए मोड़ पर आ गया है। घर से दो कंटेस्टेंट के बाहर होने के साथ ही 11 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हो चुके हैं। ‘बिग बॉस तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, घर से कोई और नहीं, बल्कि रीति तिवारी का मिड एविक्शन हो गया है।

कैसे हुआ रीति तिवारी को मिड-वीक एविक्‍शन ?

दरअसल, रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस ने उदिति, माही विज और यंग DSA को सीक्रेट रूम में बुलाया। बिग बॉस ने इन तीनों से कहा कि उन्हें एक अहम फैसला लेना है। उनका ये फैसला घर के एक सदस्य को सफर खत्म कर सकता है। उन्हें आपसी सहमति से यह तय करना था कि ये किसकी एक लाइफलाइन छीनना चाहेंगे, इन तीनों ने मिलकर रीति तिवारी का नाम दिया। रीति की एक लाइफलाइन पहले ही जा चुकी थी, ऐसे में वह शो से बाहर हो गई हैं। हालांकि, इन खबरों को लेकर अभी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है।

Mid Week Eviction

विवादों के चलते रीति पर भड़के सलमान खान

दरअसल, ‘बिग बॉस 20′ के वीकेंड का वार में सलमान खान, रीति तिवारी पर जमकर भड़ते हैं। वो साफ शब्दों में कहते हैं कि ये अब तक का सबसे बेकार Diss था। सलमान ने रीति से सबसे पहला सवाल किया कि वो काजी से न सिर्फ जलती हैं, बल्कि उन्हें लेकर काफी इनसिक्योर भी हैं। इस पर रीति जवाब देती हैं कि जलती तो मैं बिल्कुल भी नहीं हूं, मुझे ये एक इंसान के तौर पर पसंद नहीं। इसके बाद सलमान बोलते हैं कि तुमने जो किया वो सही था। इस पर रीति ने कहा कि उन्होंने जो भी कहा, उनका इरादा और मतलब गलत नहीं था, लेकिन भाईजान ने उनकी एक नहीं सुनी। उन्होंने रीति से यह भी कहा कि उन्होंने बेइज्जती की सारी हदें पार कर दीं।

इन पांचों के बीच होगी बॉस मीटर के लिए टक्कर

पिछले हफ्ते बिग बॉस का बॉस मीटर खिताब अरिश्फा खान ने जीता था। वहीं, अब इस खिताब के लिए पांच कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं। बॉस मीटर की रेस में पहला नाम घर के कैप्टन कुशल तंवर उर्फ गुल्लू का है। वहीं दूसरा नाम माही विज, तीसरा नाम आम्रपाली दुबे, चौथा नाम अमन गांधी और पाचवां नाम रीति तिवारी का है। ये पांचों इस रेस में शामिल हो गए हैं, अब देखना ये है कि इस वीक बॉस मीटर का ताज किसके सिर पर सजेगा।

घर में बचे अब इतने कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में अगर रीति तिवारी के मिड एविक्शन की खबर सही होती है तो अब घर मे मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह बचे हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment