Home Box OfficeHanuman Ansh की 400 करोड़ की कमाई के बाद अब टीवी पर गूंजेगा ‘सीता-राम’ की , ‘नीब करोरी बाबा’ पर बना सीरियल

Hanuman Ansh की 400 करोड़ की कमाई के बाद अब टीवी पर गूंजेगा ‘सीता-राम’ की , ‘नीब करोरी बाबा’ पर बना सीरियल

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा सरप्राइज बनकर उभरी। डिवोशनल ड्रामा फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। नीब करोरी बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म ने लाखों लोगों के दिलों को छुआ।

अब बड़े पर्दे के बाद छोटे परदे पर भी फैंस को नीब करोरी बाबा के चमत्कार देखने को मिलेंगे, क्योंकि अब महान संत की जिंदगी पर एक चैनल सीरियल लेकर आ रहा है।

नीब करोरी बाबा की कहानी दिखाएगा ये चैनल

विशाल चतुर्वेदी के बाद नीब करोरी बाबा की जिंदगी, उनके कार्य और उनके चमत्कार की कहानी को विस्तार से दिखाने की जिम्मेदारी जिस चैनल ने अपने कंधे पर उठाई है, वह कोई और नहीं, बल्कि सोनी टेलीविजन (Sony TV) है। महान संत नीब करोरी बाबा पर बन रहे सीरियल की एक छोटी सी झलक सोनी टीवी ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर की है।

जिसकी शुरुआत होती है मंदिर और नदी के बीच शांत रोड पर चलते हुए नीब करोरी बाबा के साथ, जो शरीर पर कंबल लपेटे आगे बढ़ रहे हैं। इस प्रोमो में पीछे से वॉइस ओवर आता है, “जिस इंसान की कहानियों ने देश को मंत्रमुग्ध कर दिया, अब सामने आएंगी उनकी जिंदगी से जुड़ी चमत्कारी गाथाएं जल्द सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव (SonyLiv)पर।” प्रोमों में महाबली हनुमान की भी एक झलक फैंस को देखने को मिली।

तीन भागों में रिलीज होगी हनुमान अंश

टीवी पर नीब करोरी बाबा की जिंदगी पर बनी कहानी बनाने का निर्णय मेकर्स ने हनुमान अंश की सफलता को देखते हुए लिया है। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आई फिल्म हनुमान अंश की बात करें तो इस फिल्म ने 7000 हजार के प्रॉफिट के साथ धुरधंर 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म शुरुआती तीन दिन तक सिर्फ 60 लाख कमा पाई थी, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी का मूवी को इतना फायदा हुआ कि आज यह धुरंधर 2 और बॉर्डर 2 के बाद साल 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनकर उभरी।



Source link

You may also like

Leave a Comment