Home Bigg Boss 20Rhiti Tiwari Evicted: ‘बिग बॉस 20’ में मिड-वीक एविक्‍शन, माही, यंग और उदिति ने रीति तिवारी को किया घर से बेघर – rhiti tiwari evicted from bigg boss 20 shocking mid week eviction in captaincy task mahhi vij yung dsa uditi singh

Rhiti Tiwari Evicted: ‘बिग बॉस 20’ में मिड-वीक एविक्‍शन, माही, यंग और उदिति ने रीति तिवारी को किया घर से बेघर – rhiti tiwari evicted from bigg boss 20 shocking mid week eviction in captaincy task mahhi vij yung dsa uditi singh

by BollywoodNewsAndMovie


BB 20 में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का सफर खत्म हो गया। इस बार एविक्शन दर्शकों की वोटिंग से नहीं, बल्कि कैप्टेंसी के तीन दावेदारों माही विज, यंग DSA और उदिति सिंह की आपसी सहमति से हुआ। रीति के बाहर आने के बाद एकम बावा के साथ चल रहा विवाद भी फिर चर्चा में आ सकता है।

Rhiti Tiwari Evicted From BB 20
रीति तिवारी BB 20 से बाहर
‘बिग बॉस 20’ में शॉकिंग मिड-वीक एविक्‍शन हुआ है। कैप्‍टेंसी टास्‍क के बीच एक ऐसा ट्विस्ट देखने को मिला है, जिसके बाद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का सफर खत्‍म हो गया है। वह घर से बेघर हो गई हैं। ‘बिग बॉस 20’ में यह पहला मिड-वीक एविक्शन है, जिसमें फैसला आम जनता की वोटिंग के नहीं, बल्कि सीक्रेट रूम में कैप्‍टेंसी के तीनों दावेदार- माही विज, यंग DSA और उदिति सिंह की आपसी सहमति से फैसला लिया गया। तीनों ने रीति तिवारी के नाम पर सहमति जताई और उन्‍हें ‘घर से बेघर’ कर दिया।

रीति तिवारी बीते करीब एक हफ्ते से अपने बर्ताव के कारण शो के कंटेस्‍टेंट्स और दर्शकों की नजरों में लगातार चुभ रही थीं। बीते ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने उन्‍हें फटकार भी लगाई और समझाया भी। इसके बाद हमने रीति को खुद के बदलाव लाते भी देखा। रीति का एविक्शन ऐसे समय में हुआ है, जब शो के बाहर सिंगर एकम बावा ने रीति और उनकी मां को लेकर कई दावे किए हैं। इस पर रीति की टीम और मां ने खारिज करते लीगल नोटिस भी जारी किया है। अब रीति के घर से शो से बाहर आने के बाद इस विवाद को और हवा मिल सकती है।