Home Viral1 साल से बंद था फ्लैट, खोला तो किचन कैबिनेट का हाल देखकर आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ! – flat closed for one year termite spread and severely damage the kitchen cabinet

1 साल से बंद था फ्लैट, खोला तो किचन कैबिनेट का हाल देखकर आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ! – flat closed for one year termite spread and severely damage the kitchen cabinet

by BollywoodNewsAndMovie


दीमक लग जाए तो बड़े से बड़ी जगह बर्बाद हो सकती है। इसका समय पर ट्रीटमेंट कर दें तो ठीक लेकिन न किया तो क्या होगा एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है। 1 साल बाद परिवार फ्लैट में पहुंचा तो दीमक इतनी ज्यादा थीं कि कैबिनेट्स की शक्ल ही बदल चुकी थी।

termite spread and severely damage the kitchen cabinet
किचन कैबिनेट का हाल था बेहाल
घर में कहीं, कभी दीमक लग जाएगी, ये सोचकर ही मन घबरा जाता है तो अलर्ट हो जाइए। चेक कर लीजिए कहीं इसकी शुरुआत तो नहीं हुई है। क्योंकि अभी नहीं रोका तो घबराहट से आगे वाली स्थिति हो जाएगी। लंबे समय बाद खोले गए फ्लैट का हाल देखकर आप भी घर की जांच जरूर करने लगेंगे। इस फ्लैट का हाल कुछ ऐसा है कि इंटरनेट पर आया वीडियो यूजर्स के दिल में घबराहट पैदा कर रहा है। आप भी इसे देखिए और ढूंढ लीजिए दीमक का इलाज।

1 साल से बंद था

1 साल से बंद था

कोयंबटूर के smash.pest.control ने ये वीडियो शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने बताया है कि ये घर 1 साल से बंद था। दीमक ने कितना नुकसान कर दिया। साथ में दीमक का इलाज करने की सलाह भी दी गई है।

हाल बेहाल

​ ​

इस घर की किचन केबिनेट खोलते ही अलग नजारा दिखता है। इतनी ज्यादा दीमक नजर आती हैं, मानों हमला ही कर दिया हो। लकड़ी को खाने से अजीब आकार भी बन गया था। आप भी देखिए।

दीमक हटाने के घरेलू इलाज

दीमक हटाने के घरेलू इलाज

दीमक को न लगने देने में ही समझदारी है लेकिन लग जाए तो कुछ घरेलू इलाज से इन्हें हटाने की कोशिश की जा सकती है। इसके लिए निम्न चीजें आपको दीमक वाली जगहों पर लगानी होगी-
-नीम का तेल
-बोरिक पाउडर का घोल
-नमक और पानी का घोल

दीमक का साम्राज्य

दीमक का साम्राज्य

इस वीडियो को देखकर यूजर मान रहे हैं कि दीमकों ने इस जगह पर अपना घर बना लिया है। एक यूजर ने लिखा है अब ये घर नहीं रहा दीमकों का साम्राज्य बन गया है। एक यूजर ने लिखा है बिल्कुल नया प्लैनेट है। एक यूजर का कहना है आपको ये कैबिनेट बदल देनी चाहिए।

चयनिका

लेखक के बारे मेंचयनिकाचयनिका निगम मीडिया इंडस्ट्री में पिछले 17 सालों से हैं। लाइफस्टाइल, ब्यूटी, हेल्थ, जैसे फीचर लेखों के साथ समाचार की दुनिया में करियर शुरू किया। सिटी रिपोर्टिंग में भी स्टिंग ऑपरेशन सहित कई प्रभावी लेख लिखे। कुछ दिन सिटी डेस्क का हिस्सा रहते हुए एडिटिंग में भी हाथ आजमाया। पिछले 10 सालों से फ्रीलांस काम करते हुए प्रिंट और डिजिटल मीडिया का हिस्सा रही हैं। खासतौर पर एंटरटेनमेंट, ट्रेवल, टेक, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल, ब्यूटी जैसे विषयों पर लिखा है। इनका पसंदीदा विषय रिलेशनशिप है, जिसमें पेरेंट्स और बच्चों की मानसिक स्थिति को देखते हुए इन्होंने कई लेख लिखे हैं।… और पढ़ें