बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: बैंक कर्मचारी 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर 28 से 30 सितंबर तक लगातार 3 दिनों के लिए देशव्यापी हड़ताल पर बैठने वाले थे। हालांकि भारत भर में बैंकों प्रस्तावित हड़ताल टालने का फैसला इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की बैठक के बाद हुआ।
इसी बीच सोशल मीडिया और व्हाट्सएप (WhatsApp) ग्रुप्स पर एक मैसेज आग की तरह तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि अब देश के सभी बैंक हर शनिवार को बंद रहेंगे। मैसेज के मुताबिक, भारत सरकार ने बैंकों में ‘5-डे वर्क वीक’ (हफ्ते में 5 दिन काम) लागू कर दिया है, जिसके चलते अब बैंक कर्मचारियों को हर शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलेगी। इस खबर ने आम जनता और बैंक ग्राहकों के बीच काफी कन्फ्यूजन पैदा कर दी है।
PIB ने किया फैक्ट चेक
भारत सरकार की एजेंसी ‘प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो’ (PIB) ने इस वायरल मैसेज का फैक्ट चेक (Fact Check) किया है और इसकी पूरी सच्चाई जनता के सामने रखी है।
PIB फैक्ट चेक टीम ने अपने आधिकारिक ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साफ शब्दों में कहा है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी (Fake News) है। वित्त मंत्रालय, सरकार या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है, जिसमें सभी शनिवार को बैंक बंद रखने की बात कही गई हो।
A Gazette circulating on social media , purportedly issued by the Ministry of Finance (Department of Financial Services), claims that the Central Government has declared every Saturday a public holiday for all Public Sector Banks , including SBI.#PIBFactCheck:
❌ The document… pic.twitter.com/ClCqEt2UAX
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 1, 2026
क्या है बैंक हॉलिडे का असली नियम?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल देश में बैंकों की छुट्टियों को लेकर कोई नया नियम नहीं आया है और वही पुरानी व्यवस्था लागू है:
- छुट्टी वाले शनिवार: RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक महीने के दूसरे (2nd) और चौथे (4th) शनिवार को बंद रहते हैं।
- कामकाज वाले शनिवार: महीने के पहले, तीसरे और अगर महीने में पांचवां (5th) शनिवार आता है, तो बैंक पूरी तरह खुले रहते हैं और सामान्य कामकाज होता है।
- रविवार को हमेशा की तरह साप्ताहिक अवकाश रहता है।
