Home Box Officeयामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है ‘नई नवेली’, ‘हक’ का टूटेगा रिकॉर्ड?

यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है ‘नई नवेली’, ‘हक’ का टूटेगा रिकॉर्ड?

by BollywoodNewsAndMovie


यामी गौतम इस दशहरा 2026 को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका करने वाली हैं. इस खास मौके पर यामी भी स्क्रीन पर रावण का नाश करते हुए नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस कॉमेडी के साथ ही हॉरर का भी जबरदस्त तड़का लगाते हुए नजर आने वाली हैं. वो इन दिनों फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का ट्रेलर बीते दिन ही रिलीज किया गया है और इसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया गया है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है.

‘हनुमान अंश’, ‘दृश्यम 3’ और उड़ता तीर की वजह से भले ही यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ को स्क्रीन्स नहीं मिल पा रहे हैं. वहीं, इसके साथ राजकुमार राव का फिल्म ‘प्रहार’ को रिलीज किया जा रहा है तो क्लैश तो निश्चित है. ऐसे में माना जा रहा है कि यामी गौतम की फिल्म की कमाई की शुरुआत धीमी हो सकती है लेकिन कहा ये भी जा रहा है कि ये रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है.

यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है ‘नई नवेली’

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रहा है कि यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ उनकी टॉप 10 ओपनर की लिस्ट में एंट्री कर सकती है. माना जा रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर 3-3.5 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. वहीं, अगर इसे वर्ड ऑफ माउथ अच्छा मिलता है तो फिल्म करीब 4-5 करोड़ तक ओपनिंग डे पर कलेक्शन कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये यामी गौतम की टॉप 10 ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर सकती है.

यह भी पढ़ें: इस फ्राइडे ‘दृश्यम 3’ के साथ 4 फिल्मों का क्लैश, बॉक्स ऑफिस पर कौन मारेगा बाजी?

यामी गौतम की टॉप 10 ओपनिंग करने वाली फिल्में (नेट)

1. काबिल- 10.43 करोड़
2. OMG 2- 10.26 करोड़
3. बाला- 10.15 करोड़
4. एक्शन जैक्शन- 9.25 करोड़
5. उरी द सर्जिकल स्ट्राइक- 8.2 करोड़
6. बदलापुर- 7 करोड़
7. बत्ती गुल मीटर चालू- 6.76 करोड़
8. आर्टिकल 370- 6.12 करोड़
9. विक्की डोनर- 5.71 करोड़
10. सनम रे- 4.5 करोड़

‘हक’ का टूटेगा ओपनिंग डे रिकॉर्ड

इतना ही नहीं, कोईमोई के अनुसार, ‘नई नवेली’ ओपनिंग डे पर अच्छा खासा कलेक्शन कर सकती है और इसी के साथ ही इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. यामी की पिछली रिलीज ‘सरकार 3′(2.1 करोड़), और ‘हक’ (1.75 करोड़) थी, जिसे पहले दिन के रिकॉर्ड अब दशहरा के मौके पर टूट सकते हैं. 

‘नई नवेली’ के बारे में

यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ हॉरर-कॉमेडी और फैंटेसी फैमिली-एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें कॉमेडी के साथ ही हॉरर का भी जबरदस्त तड़का लगा है. इसमें एक ‘डायन भाभी’ का किरदार देखने के लिए मिलता है. फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है और निर्माता आनंद एल राय के साथ हिमांशु शर्मा हैं. यामी ने इसमें लीक से हटकर काम किया है और ये कमाल की फिल्म है.



Source link

You may also like

Leave a Comment