बैंक यूनियन ने हाल ही में 5 वर्किंग डे की मांग को लेकर हड़ताल की घोषणा की थी, जिसे इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुई बैठक के बाद स्थगित कर दिया गया. ये हड़ताल बैंक को शनिवार को बंद रखने के लिए ही था. अब अचानक से सोशल मीडिया पर ये खबर आई है कि हर शनिवार को देशभर में बैंक बंद रहने वाले हैं.
इससे जुड़ा एक नोटिफिकेशन भी इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. अब इसपर सरकार का बयान आ गया है. आइये जानते हैं कि क्या वाकई बैंक कर्मचारियों को हर शनिवार छुट्टी मिलने वाली है?
वायरल नोटिफिकेशन में क्या है?
सोशल मीडिया X पर तेजी से फैल रहे नोटिफिकेशन में भारतीय राजपत्र नजर आ रहा है, जिसपर लिखा है ‘का.आ.4275(अ): विनिमय लेख अधिनियम, 1881 (1881 का 26) की धारा 25 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारत सरकार, लोकहित में, एकदू द्वारा, सभी साबजनिक क्षेत्र के बैंकों (जिसमें भारतीय स्टेट बैंक भी शामिल है) की सभी शाखाओं में, प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक अवकाश के रूप में घोषित करती है. ये अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी.’
A Gazette circulating on social media , purportedly issued by the Ministry of Finance (Department of Financial Services), claims that the Central Government has declared every Saturday a public holiday for all Public Sector Banks , including SBI.#PIBFactCheck:
❌ The document… pic.twitter.com/ClCqEt2UAX
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 1, 2026
क्या है सच्चाई?
इस नोटिफिकेशन के वायरल होते ही पीआईबी ने इसका फैक्ट चेक किया और पाया कि ये सरासर झूठ है. वायरल पोस्ट में कोई सच्चाई नहीं है. हर शनिवार को बैंक बंद नहीं रहने वाले हैं. पीआईबी ने फैक्ट चेक करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय द्वारा जारित जिस सरकारी सूचना में ये दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने SBI समेत सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, वो नकली है.
पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने पोस्ट में आगे बताया कि @FinMinIndia की ओर से ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, जिसमें पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया हो. अगर आपको कभी केंद्र सरकार से जुड़ी ऐसी कोई भी गलत खबर दिखे तो पीआईबी फैक्ट चेक को इसकी सूचना दें.
अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेगे बैंक! RBI ने आपके शहर में कब-कब दी छुट्टी, देखें लिस्ट
