Home ViralGhaziabad News:महिला के चेहरे पर युवक ने मारा जूता, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस – Youth Hits Woman On The Face With A Shoe; Police Swing Into Action After Video Goes Viral

Ghaziabad News:महिला के चेहरे पर युवक ने मारा जूता, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस – Youth Hits Woman On The Face With A Shoe; Police Swing Into Action After Video Goes Viral

by BollywoodNewsAndMovie


खोड़ा। एक महिला ने कुछ लोगों पर मारपीट व अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए खोड़ा थाने में शिकायत दी है। महिला सड़क किनारे ठेली लगाकर परिवार का पालन-पोषण करती है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आया। हालांकि इस वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। पीड़िता ने पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

खोड़ा थानाक्षेत्र निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि 29 सितंबर की शाम वह क्षेत्र में ठेली लगा रही थीं। इसी दौरान एक युवक उनकी ठेली के पास पहुंचा और सड़क किनारे लघुशंका करने लगा। विरोध करने पर युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसने पैर से जूता निकालकर महिला के चेहरे पर मार दिया। चोट लगने से उनकी आंख के पास गंभीर चोट आई और वह सड़क पर गिर गईं। आरोप है कि युवक की पत्नी ने भी महिला के साथ अभद्रता की। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी दंपती धमकी देकर वहां से चले गए। पीड़िता का कहना है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उन्होंने पुलिस को फुटेज भी उपलब्ध कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली थी। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment