Home Morning News (खास खबरें)Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 12 september 2026 morning top news headlines ntc

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 12 september 2026 morning top news headlines ntc

by BollywoodNewsAndMovie


उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया है. वहीं, 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के चलते दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इन खबरों के अलावा, रूस ने भारत को सुखोई-30MKI लड़ाकू विमानों के बेड़े को आधुनिक बनाने के लिए एडवांस्ड इंजन इजदेलिये 177S देने की पेशकश की है. पढ़ें शनिवार सुबह की बड़ी खबरें

पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, PA पर एक्शन के बाद बड़ा फैसला 

उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. यह फैसला उनके PA चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ED की छापेमारी के एक दिन बाद आया है. रावत ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे संघर्ष पर कोई सवाल उठे. उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी.

‘एक मिनट में जगन को गिरफ्तार कर सकता हूं’, चंद्रबाबू के बयान से गरमाई सियासत 

आंध्र प्रदेश के CM एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को YSRCP प्रमुख वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी को लेकर बड़ा बयान दिया. कोनसीमा जिले के पांडुवारीपेटा में आयोजित एक कार्यक्रम में में नायडू ने कहा, “मैं मिस्टर जगन मोहन रेड्डी को एक मिनट में गिरफ्तार कर सकता हूं. लेकिन इससे लोगों को किसी तरह का फायदा नहीं होगा.”

अगले हफ्ते रोम में होने वाली इजरायल-लेबनान की वार्ता टली, रिपोर्ट में दावा

इजरायल और लेबनान के बीच अगले सप्ताह इटली की राजधानी रोम में होने वाली महत्वपूर्ण वार्ता को टाल दिया गया है. अमेरिकी अधिकारी के हवाले से आई एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, ये बैठक अब अक्टूबर में आयोजित की जाएगी. जबकि दोनों देशों के राजदूत वाशिंगटन में मुलाकात करेंगे. पेरिस में होने वाले सम्मेलन के चलते इसे टाल दिया गया है.  

ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, आज बंद रहेंगे कई रास्ते, डायवर्जन लागू 

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के चलते दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शनिवार को सुबह 9:30 बजे से रात 9:30 बजे तक भारत मंडपम समेत लुटियंस दिल्ली और प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक नियंत्रित और डायवर्ट रहेगा. पुलिस ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है.

इंडोनेशिया में लगातार दूसरे दिन हिली धरती, बांदा सागर के बाद अब जावा में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप 

इंडोनेशिया के जावा द्वीप में शनिवार को शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, ये झटका 376 किलोमीटर की गहराई पर आया. इस भूकंप में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान या हताहत होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है. इससे पहले शुक्रवार को बांदा सागर में भी 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था.

BRCIS के बीच भारत को रूस का ऑफर, सुखोई-30 में एडवांस इंजन लगाने का प्रस्ताव 

रूस ने भारतीय वायुसेना के सुखोई-30MKI लड़ाकू विमानों के बेड़े को आधुनिक बनाने के लिए एडवांस्ड इंजन इजदेलिये 177S देने की पेशकश की है. 14.5 टन तक का थ्रस्ट देने वाला ये इंजन पुराने AL-31F/FP के बराबर वजन और आकार में तैयार किया गया है. प्रस्तावित 177S इंजन मौजूदा सुखोई विमानों की क्षमता में बड़ा इजाफा कर सकता है.

राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 70.01% मतदान, कहीं EVM में खराबी तो कहीं झड़प 

राजस्थान के 147 शहरी स्थानीय निकायों में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ.  कुल 87,63,595 पात्र मतदाताओं में से शाम 6 बजे तक 61,35,153 मतदाताओं ने वोट डाले, जिससे 70.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. वहीं, जयपुर, झुंझुनू, कोटा, पुष्कर समेत कई जगहों पर ईवीएम संबंधी तकनीकी खराबियों के कारण मतदान बाधित रहा. 

बिहार MLC चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान 

राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी पटना, कोसी, दरभंगा और तिरहुत के स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से दिलीप कुमार, नितेश कुमार, अनिल कुमार झा और रश्मि विनायक गौतम को मैदान में उतारेगी. पार्टी अधिकारियों ने कहा कि बाकी दो सीटों पर अभी विचार किया जा रहा है. 

9 छक्के और 81 रन… पाकिस्तानी गेंदबाज रजाउल्लाह ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, डेब्यू टेस्ट में बना डाले धाकड़ रिकॉर्ड्स 

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में अर्धशतकीय पारी खेली. बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले जा रहे इस टेस्ट में उन्होंने महज 63 गेंदों में 81 रन ठोक दिए, जिसमें 9 छक्के और 4 चौके शामिल थे. पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 449 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 130 रनों का टारगेट सेट किया. 

Women’s Asia Cup 2026: फाइनल की पिक्चर साफ, खिताब मुकाबले में भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, पाकिस्तान नॉकआउट 

विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका की टीम्स आमने-सामने होंगी. शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया और खिताबी मुकाबले में जगह बना ली. पिछली बार भी दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने थीं, जहां श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार एशिया कप खिताब जीता था. 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment