Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: ‘तेरे बाप दे रहा है पैसे?, माही विज का छलका दर्द, बचपन में पैसे न होने पर रिश्तेदारों ने की थी बेइज्जती, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: ‘तेरे बाप दे रहा है पैसे?, माही विज का छलका दर्द, बचपन में पैसे न होने पर रिश्तेदारों ने की थी बेइज्जती, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: सलमान खान का फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को शुरू हुए लगभग 4 हफ्ते का वक्त बीत गया है। ऐसे में घर का पूरा माहौल इस वक्त काफी बदला हुआ है। ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, दर्शकों के दिलों दिमाग पर अपनी एक अलग छाप छोड़ रहा है। घरवालों ने भी अब अपना असली गेम शुरू कर दिया है। ऐसे में अब तक शो से दो कंटेस्टेंट आउट हो चुके हैं। कंटेस्टेंट शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बातें शेयर करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब माही विज ने अपनी जिंदगी के उस दौर को याद किया जब उन्होंने पैसे की दिक्कत झेली। आइए जानते हैं माही ने क्या कहा?

बचपन में माही ने झेली पैसों की तंगी

हालिया एपिसोड किचन में शुरू हुई जंग के साथ हुई, जहां माही विज और मैरी कॉम के बीच खाने को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। माही ने कहा कि हमेशा ही किचन में उन्होंने पक्षपात महसूस होता है, उससे उन्हें परेशानी होती है। इसके बाद माही ने अमन से बात करते हुए इसी स्थिति को अपने बचपन की यादों से जोड़ा और खुलासा किया कि एक लोवर मिडिल क्लास फैमिली से होने के कारण उन्होंने इस तरह की घटनाओं का अनुभव किया। ये बात कहते हुए माही ने थोड़ी इमोशनल भी नजर आईं।

ये भी पढ़ें:

सलमान के शो से हुआ सीजन का पहला मिड-वीक एविक्शन, बिग बॉस 20 से बाहर हुआ ये सदस्य

रिश्तेदार ने बोला, ‘तेरे बाप दे रहा है पैसे?’

माही ने कहा, ‘मुझे ऐसी कोई समस्या नहीं है मैरी जी से, लेकिन जिस तरह से वह रसोई में पक्षपात करती है, वह अच्छा नहीं है। मुझे अपने बचपन की याद आने लगती है, जिससे मुझे दुख होता है। मैं लोवर मिडिल क्लास फैमिली से हूं। हम बचपन में कभी रेस्टोरेंट नहीं गए। हम रेस्टोरेंट रिश्तेदारों के साथ गए थे। मेरी बहन ने बोला, ‘कॉर्न का सूप पीना है,’ तो रिश्तेदार ने बोला, ‘तेरे बाप दे रहा है पैसे?’ और मैं आज भी उनके बच्चों के साथ अच्छे से व्यवहार करती हूं और पता है तेरे को, आज सबसे ज्यादा सफल मैं हूं।’

ये भी पढ़ें:

42 साल पहले जिस घटना ने ली करीब 15,000 लोगों की जान, 2023 में उसी पर बनीं सीरीज

इस कंटेस्टेंट पर गिरी मिड एविक्शन की गाज

टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल और पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20′ को शुरू हुए लगभग 4 हफ्ते का वक्त बीत गया है। ऐसे में ये शो अब एक नए मोड़ पर आ गया है। घर से दो कंटेस्टेंट के बाहर होने के साथ ही 11 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हो चुके हैं। ‘बिग बॉस तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, घर से कोई और नहीं, बल्कि रीति तिवारी का मिड एविक्शन हो गया है।

ये भी पढ़ें:

लातों से मारा, बाल पकड़कर घसीटा, मैं कांप गई… रिलेशनशिप पर छलका काजल का दर्द

घर में बचे अब इतने कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में अगर रीति तिवारी के मिड एविक्शन की खबर सही होती है तो अब घर मे मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह बचे हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment