Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: सलमान खान के शो से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी, काजी तौकीर को गाली देना पड़ा भारी? – rhiti tiwari eliminated from bigg boss 20 FANS SHOCKED MANOJ TIWARI salman khan weekend ka vaar bashing TMOVB

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी, काजी तौकीर को गाली देना पड़ा भारी? – rhiti tiwari eliminated from bigg boss 20 FANS SHOCKED MANOJ TIWARI salman khan weekend ka vaar bashing TMOVB

by BollywoodNewsAndMovie


बिग बॉस 20 में बड़ा ट्विस्ट आया है. वीकेंड का वार से पहले बिग बॉस के घर में मिड-वीक एविक्शन का ऐलान किया गया. चर्चा है कि मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को घर से बाहर कर दिया गया. आइए इस पर थोड़ा विस्तार से नजर डालते हैं. 

बिग बॉस से बाहर हुईं रीति 
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में घर में कैप्टेंसी टास्क के लिए तीन कंटेस्टेंट सामने आए. बिग बॉस ने उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाया और पूछा कि नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसने गेम में सबसे कम योगदान दिया है. माही ने पहले मैरी कॉम का नाम लिया और यंग डीएसए ने अमन गांधी का नाम लिया. उदिति ने रीति तिवारी का नाम लिया. बाद में बाकी दोनों भी उससे सहमत हो गए. उदिति ने कहा कि उन्हें रीति की पर्सनैलिटी कन्फ्यूजिंग लग रही है. रिति का काजी तौकीर के प्रति अचानक बदलाव भी सबको हैरान कर रहा था. 

पिछले हफ्ते रीति ने ऐलान किया था कि उन्हें काजी से नफरत है और डिस बैटल टास्क के दौरान उन्हें गालियां दे डालीं. उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि काजी ने टास्क के दौरान उन पर फिजिकली चार्ज किया. रीति को सलमान खान से सपोर्ट की उम्मीद थी, लेकिन होस्ट ने उदिति और काजी के प्रति उनकी भाषा और रूड बिहेवियर के लिए उन्हें खरी-खोटी सुना दी. उन्होंने काजी और उदिति की तारीफ की कि उन्होंने स्थिति को अच्छे से संभाला. 

सम्बंधित ख़बरें

अब इंटरनेट पर रीति के बाहर होने की चर्चा है. लेकिन अब तक इस पर मेकर्स की ओर ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें सीक्रेट रूम में रखा जाएगा. 

फैन्स ने किया रिएक्ट. फैन्स का कहना है कि वो असल में सुधार कर रही थीं भले ही नहीं खेल रहीं थीं. कई ने कहा कि मनोज तिवारी के घर की इज्जत बच गई. कई लोगों ने इसे गुड न्यूज बताया. बाकी सच वीकेंड पर पता चलेगा.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment