‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन
07 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर छाई है। कल 56वें दिन इसने 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज खबर लिखे जाने तक इसने 2.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘हनुमान अंश’ का टोटल नेट कलेक्शन 319.59 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कारोबार 414 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन कितना कमाया?
अजय देवगन की अदाकारी वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। पहले दिन इसने खबर लिखे जाने तक 56.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह अजय देवगन की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
इससे पहले अजय की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (43.70 करोड़ रुपये) पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।




