Home Bigg Boss 20‘बिग बॉस 20’: रीति तिवारी के एविक्शन से टूटीं आम्रपाली दुबे, दोबारा शादी करेंगी मैरी कॉम?

‘बिग बॉस 20’: रीति तिवारी के एविक्शन से टूटीं आम्रपाली दुबे, दोबारा शादी करेंगी मैरी कॉम?

by BollywoodNewsAndMovie


सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के एपिसोड्स में हर दिन कुछ ना कुछ देखने के लिए मिलता है. शो का लेटेस्ट एपिसोड फ्राइडे को स्ट्रीम किया गया, जिसे जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे स्ट्रीम किया गया. शो में मिड वीक एविक्शन हुआ, जिसमें रीति तिवारी का एविक्शन हो गया. मैरी कॉम को घर में अपनी दूसरी शादी पर बात करते हुए भी देखा गया.

इतना ही नहीं, उदिति सिंह और लव गिल के बीच भी तीखी बहस देखने के लिए मिली. वहीं, घर में कैप्टेंसी का टास्क भी किया गया, जिसके संचालक आसिफ खान थे. शो में गुल्लू की कैप्टेंसी खत्म हुई और घर को अगले हफ्ते के लिए नया कैप्टेन भी मिल गया. चलिए बताते हैं आखिर लेटेस्ट एपिसोड में क्या कुछ हुआ.

रीति तिवारी के एविक्शन से टूटीं आम्रपाली दुबे?

‘बिग बॉस 20’ में मिड एविक्शन हुआ. रीति तिवारी के पास एक लाइफ थी. यंग, माही विज और उदिति के फैसले के बाद उनकी एक लाइफ भी खत्म हो गई. ऐसे में अब उन्हें घर से बेघर होना पड़ा, जिसके बाद रीति काफी इमोशनल हो जाती हैं. वहीं, आम्रापाली दुबे बुरी तरह से रोती नजर आती हैं. उन्हें अपने फैसले पर पछतावा होता है और वो कहती हैं कि उन्हें नॉमिनेट नहीं करना चाहिए. उनकी एक लाइफ बचा लेनी चाहिए थी. हालांकि, लव गिल उनको समझाती हैं. इस दौरान सारा माहौल काफी इमोशनल हो जाता है.

यह भी पढ़ें: ‘बहुत इफैक्ट किया है’, ‘मिर्जापुर’ के बाद श्वेता त्रिपाठी को सता रहा ‘टाइप कास्ट’ का डर?

दोबारा शादी करेंगी मैरी कॉम?

मैरी कॉम, यंग और अपने दोस्तों के साथ बैठी थीं और इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की. इस दौरान उनसे उनकी दूसरी शादी को लेकर सवाल किया गया. इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं अब कहां करूंगी. मेरे बच्चे बड़े-बड़े हो गए हैं मैं उनकी शादी करूंगी.’

उदिति सिंह और लव गिल में हुई तीखी बहस

इसके साथ ही ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में उदिति सिंह और लव गिल के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिली है. उदिति सिंह ने लव गिल से कहा कि वो जो करती हैं, उन्हें वो एंटरटेनिंग नहीं लगता है. इस पर दोनों के बीच तीखी बहस हो जाती है. दोनों के बीच नौबत ये तक हो जाती है कि बात तूतूमैंमैं तक आ जाती है. दोनों ही अपनी पर्सनैलिटी को डिफेंड करते हुए नजर आईं. फिर बीच में अरिश्फा खान कूदीं और उन्होंने उदिति की ओर से लव गिल को बात को समझाया. लेकिन इस दौरान लव गिल का गुस्सा सातवें आसमान पर रहा.

Image

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े ‘बॉर्डर 2’ समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

‘बिग बॉस 20’ को मिला नया कैप्टेन

वहीं, ‘बिग बॉस 20’ को कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें इस हफ्ते नया कैप्टेन भी घरवालों को मिल गया. दरअसल, पिछले कैप्टेंसी टास्क में तीन कंटेस्टेंट्स यंग डीएसए, माही विज और उदिति सिंह को कैप्टेंसी की दावेदारी मिली थी. कैप्टेंसी के लिए आखिरी टास्क हुआ, जिसमें बॉल लेकर चलना था. इस टास्क को उदिति जीत जाती हैं. उनका साथ गुल्लू और अमन गांधी ने दिया तो घर की नई कैप्टेन उदिति सिंह बन चुकी हैं.





Source link

You may also like

Leave a Comment