1. धुरंधर: द रिवेंज
2026 का देशभर में सबसे बड़ी ओपनिंग पाने का रिकॉर्ड ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के नाम है। आईएमडीबी के अनुसार, फिल्म ने 19 मार्च को रिलीज के दिन ही दुनिया भर में 205.2 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2025 में आया था।
2. टॉक्सिक
लिस्ट में दूसरा नाम यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ का है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगस्त में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका काफी बज बन गया था, जिसका असर यह हुआ कि ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म ने दुनिया भर में 136.2 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली थी। यश के साथ फिल्म में नयनतारा, कियारा और हुमा कुरैशी समेत कई सितारे नजर आए थे।
3. पेद्दी
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पेद्दी’ जून में रिलीज हुई थी। आईएमडीबी के अनुसार, राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर दुनिया भर में 117.2 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस किया था और नंबर तीन पर अपनी जगह बनाई।





