Home Morning News (खास खबरें)Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 01 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 01 october 2026 morning top news headlines ntc

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 01 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 01 october 2026 morning top news headlines ntc

by BollywoodNewsAndMovie


फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तारीफ की है. वहीं, प्रदूषण बढ़ने से पहले दिल्ली में ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम लागू किया गया है. इन खबरों के अलावा, 1 अक्टूबर 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों इजाफा हुआ है. पढ़ें गुरुवार सुबह की बड़ी खबरें

ट्रंप-नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को बताया ‘सच्चा हीरो’, बहादुरी की तारीफ की 

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में हुए हमले के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ हो रही है. इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें सच्चा हीरो बताया है. वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लाईदुबई के पायलट को “हीरो” बताया है. विमान में 170 से ज्यादा लोग थे और उसे सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा गया. 

प्लेन क्रैश करा रहे को-पायलट की डिटेल सीक्रेट रख रहीं एजेंसियां, अब तक ये 10 बातें चली हैं पता 

दुबई से इजरायल जा रहे एक प्लेन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कॉकपिट में एक को-पायलट अचानक हिंसक हो उठा और उसने भारतीय पायलट पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया. कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इससे यात्रियों और क्रू को अंदर पहुंचने का मौका मिला. उन्होंने आरोपी को काबू करने में मदद की. प्लेन में 170 से ज्यादा लोग सवार थे.

PUC नहीं तो फ्यूल नहीं! दिल्ली के 500 पेट्रोल पंप पर लागू हुआ नया सिस्टम, ऐसे कटेगा ₹10 हजार का चालान 

प्रदूषण बढ़ने से पहले दिल्ली में ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम लागू किया गया है. करीब 500 पेट्रोल पंप पर कैमरों और परिवहन डेटाबेस से गाड़ियों के PUC की जांच की जा रही है. वैध PUC नहीं होने पर ईंधन रोक दिया जाएगा. तय समय के बाद भी प्रमाणपत्र नहीं बनवाने पर ₹10 हजार तक का चालान हो सकता है.

IND vs WI 2nd ODI: 406 का टारगेट देख प्रेशर में आ गए थे कैप्टन ग‍िल, 240 पर पलट दिया गेम, ऐसे आई गुवाहाटी में टीम इंड‍िया की जीत 

गुवाहाटी में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इस मैच में वेस्टइंडीज ने 405/7 का विशाल स्कोर बनाया था, इसके जवाब में भारतीय टीम ने 43.3 ओवर में 406/2 बनाकर ये मुकाबला जीत लिया. इस मैच में शुभमन गिल ने 133 गेंदों पर 223 रनों की पारी खेली. वहीं रोहित शर्मा ने 75 गेंदों में 101 रन बनाए. 

IND vs WI: सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड धराशायी, रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 12 हजार ODI रन के क्लब में ऐसे मारी एंट्री 

गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने एक साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. 405 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे रोहित ने 12 हजार वनडे रन पूरे किए. रोहित ने यह मुकाम 282वीं पारी में हासिल किया. इसके साथ ही वह वनडे में 12 हजार रन तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए. 

Rule Change 1st October: LPG सिलेंडर महंगा… डीजल-ATF पर टैक्स घटा, आज से देश में लागू हुए ये 10 बड़े बदलाव 

1 अक्टूबर 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है. दिल्ली में इसका दाम 62.50 रुपये बढ़कर अब 2,810 रुपये हो गया है. वहीं पटना में ये 3100 रुपये से भी महंगा हो गया है. इसके अलावा, सरकार ने बुधवार को डीजल और ATF के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती की है और ये आज से लागू हो गई है. 

पाकिस्तान की अफगानिस्तान में फिर एयरस्ट्राइक, कुनार-हेलमंद में 9 लोगों की मौत 

अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांत में पाकिस्तानी विमानों ने एक बार फिर एयरस्ट्राइक की है. अफगानिस्तान के प्रवक्ता के मुताबिक, दोनों इलाकों में नागरिक घरों को निशाना बनाकर की गई बमबारी में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 11 अन्य लोग घायल हुए हैं. हमलों में तीन घरों के तबाह होने की भी बात कही गई है. 

मॉनसून ने ली विदाई… इस बार 13% कम हुई बारिश, जाते-जाते इन राज्यों में बरसेंगे बादल 

मौसम विभाग ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर मॉनसून सीजन की समाप्ति का ऐलान कर दिया. इस बार देश में सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 1 अक्टूबर को दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर और पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहने के आसार हैं.

ट्रेन जर्नी में पास रखें ये IDs और कागज… टिकट के साथ अब इनकी भी होगी जांच, 1 Oct से रेलवे का अभियान शुरू 

सेंट्रल रेलवे ने 1 अक्टूबर से पूरे महीने स्पेशल टिकट जांच अभियान शुरू किया है. इस दौरान सिर्फ टिकट ही नहीं, बल्कि आईडी, कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा और पास से जुड़े दस्तावेज भी जांचे जाएंगे. इस अभियान का मकसद रिजर्वेशन के गलत इस्तेमाल, कंसेशन और पास के फर्जी इस्तेमाल को रोकना और रेलवे के राजस्व को होने वाले नुकसान पर लगाम लगाना है. 

अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता 

अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई. भूकंप सुबह 6:59 बजे आया. फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है. भूकंप का केंद्र हिंदूकुश क्षेत्र बताया जा रहा है. 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment