Home Morning News (खास खबरें)Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 अगस्त 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 27 august 2026 morning top news headlines ntc

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 अगस्त 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 27 august 2026 morning top news headlines ntc

by BollywoodNewsAndMovie


नेपाल में आए विनाशकारी फ्लैश फ्लड में करीब 163 लोगों की मौत हो चुकी है और 750 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं. वहीं, IMD ने 27 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. इन खबरों के अलावा, वीनस विलियम्स और सेरेना विलियम्स एक बार फिर US ओपन में साथ खेलती नजर आएंगी. पढ़ें गुरुवार सुबह की बड़ी खबरें

Nepal Flood Live Updates: नेपाल में जलप्रलय से 163 लोगों की मौत… 750 से ज्यादा लापता, तबाही के बाद यूपी और बिहार के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से भारी तबाही देखने को मिली है. नेपाल में आए इस विनाशकारी फ्लैश फ्लड में करीब 163 लोगों की मौत हो चुकी है और 750 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं. इस बीच, UP और बिहार में भी प्रशासन अलर्ट पर है. गंडक, नारायणी और कोसी नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है.

क्या नेपाल में ‘Made In China’ है फ्लैश फ्लड? आ गया बीजिंग का जवाब 

नेपाल में तिब्बत सीमा के पास आई भीषण बाढ़ के बाद चीन की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं. नेपाल के पत्रकारों के एक समूह का आरोप है कि चीन ने बाढ़ के खतरे को लेकर नेपाल को समय रहते सूचना नहीं दी. इस पर नेपाल में चीन के राजदूत झांग माओमिंग ने कहा है कि चीन खुद भारी नुकसान के बावजूद नेपाल को तुरंत राहत सामग्री और आर्थिक सहायता मुहैया करा रहा है.

नेपाल में तबाही के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, आज भेज रहा 35 टन सामान 

नेपाल में तिब्बत सीमा के पास आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद भारत ने राहत और बचाव के लिए मदद तेज कर दी है. भारत अब गुरुवार सुबह सैन्य परिवहन विमान के जरिए 35 टन से ज्यादा राहत सामग्री नेपाल भेजने जा रहा है. यह राहत अभियान भारत की तरफ से भेजी जा रही अतिरिक्त मानवीय सहायता का हिस्सा है. भारत ने बुधवार रात राहत सामग्री की पहली खेप नेपाल भेजी थी.

‘भाई वापस आजा’, बेटे अंकित बालियान के शव के सामने बिलखकर रोई मां, सदमे में बहन, मांगा इंसाफ 

यूपी के शामली में यूट्यूबर और हरियाणवी एक्टर अंकित बालियान की जिम से निकलते ही गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अंकित बालियान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

दिल्ली-यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में आंधी-पानी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा 

मौसम विभाग ने 27 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक कुछ इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ राज्यों में ओले गिरने और वज्रपात की भी आशंका है. पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है.

इस दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान… टेस्ट क्रिकेट में जमकर काटा गदर, 2026 होगा आखिरी सीजन 

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. एल्गर मौजूदा काउंटी चैम्पियनशिप सीजन के खत्म होते ही क्रिकेट के सभी प्रारूपों से विदाई ले लेंगे. डीन एल्गर ने साउथ अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट मैचों में 35.92 की औसत से 5347 रन बनाए, जिसमें 14 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं. 

व‍िल‍ियम्स स‍िस्टर्स का US ओपन कमबैक! 46 साल की बड़ी बहन के साथ खेलने उतरेगी 44 साल की सेरेना 

वीनस विलियम्स और सेरेना विलियम्स एक बार फिर US ओपन में साथ खेलती नजर आएंगी. 46 साल की वीनस विलियम्स और 44 साल की सेरेना विलियम्स को US ओपन महिला डबल्स में वाइल्ड कार्ड मिला है. यह जोड़ी 1999 और 2009 में US ओपन चैम्पियन रह चुकी है. दोनों ने साथ मिलकर 14 ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब और तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते हैं. 

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने लगाई सेंचुरी, पहले दिन मचाई ‘तबाही’, लेकिन धुरंधर 2 का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड 

रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक ने पहले दिन इंडिया में ₹101 करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, यश की फिल्म ने इंडिया में ₹101.10 करोड़ की नेट कमाई की है. टॉक्सिक की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई ₹140.75 करोड़ है. इसकी कमाई का सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी शोज से आया है. ₹55 करोड़ की कमाई हिंदी भाषा में हुई है.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment