Home Box Office‘दृश्यम 3’ ने पहले ही दिन छापे ₹95 करोड़! डरे आयुष्मान खुराना, टली उड़ता तीर की रिलीज डेट – Drishyam 3 Worldwide first day box office collection 95 crore Ayushmann Khurrana Udta Teer postponed tmovg

‘दृश्यम 3’ ने पहले ही दिन छापे ₹95 करोड़! डरे आयुष्मान खुराना, टली उड़ता तीर की रिलीज डेट – Drishyam 3 Worldwide first day box office collection 95 crore Ayushmann Khurrana Udta Teer postponed tmovg

by BollywoodNewsAndMovie


आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट टाल दी गई है. अब यह फिल्म 9 अक्टूबर की जगह 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मेकर्स का यह फैसला अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ की बॉक्स ऑफिस पर आई आंधी के बाद सामने आया है, जिसने अपने ओपनिंग डे पर ही देश भर में ₹66 करोड़ से ज्यादा की बंपर कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया है.

‘दृश्यम 3‘ के दबदबे को देखते हुए मेकर्स ने स्क्रीन्स और दर्शकों की संख्या से समझौता करने के बजाय फिल्म की रिलीज को आगे खिसकाना ही बेहतर समझा.

क्या बोली ‘उड़ता तीर’ की टीम?
रिलीज डेट बदलने के साथ ही मेकर्स की ओर से एक बयान भी जारी किया गया है. मेकर्स का कहना है कि फिल्म के ट्रेलर और प्रमोशन को दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है और चारों तरफ इसे लेकर अच्छा बज बना हुआ है. ऐसे में अचानक भीड़-भाड़ वाले माहौल में स्क्रीन्स के लिए संघर्ष करने से बेहतर है कि फिल्म को थोड़ा रुककर रिलीज किया जाए. इस रणनीतिक फैसले से फिल्म को सिनेमाघरों में ज्यादा शो और ज्यादा से ज्यादा दर्शक मिल सकेंगे.

आयुष्मान खुराना ने क्या कहा?
अपनी इस नई फिल्म को लेकर आयुष्मान खुराना भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. आयुष्मान का मानना है कि ‘उड़ता तीर’ उनके उस चिर-परिचित अंदाज और ओरिजिनल कंटेंट की तरफ वापसी है, जिसके लिए दर्शक उन्हें हमेशा से पसंद करते आए हैं. उन्हें उम्मीद है कि जब यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी, तो दर्शकों को वही पुराना और हटकर आयुष्मान देखने को मिलेगा.

‘दृश्यम 3’ की सुनामी से बदला फैसला?
‘उड़ता तीर’ की रिलीज खिसकाने के पीछे ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर वेबसाइट सैक्लनिक के मुताबिक फिल्म ने अपने पहले ही दिन 15,759 शो के जरिए भारत में ₹66.75 करोड़ का नेट और ₹80.10 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस किया. वहीं ओवरसीज में ₹15 करोड़ की कमाई के साथ इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹95.10 करोड़ तक जा पहुंचा. बॉक्स ऑफिस पर इस कदर छाई ‘दृश्यम 3’ के सामने क्लैश से बचने के लिए ही ‘उड़ता तीर’ के मेकर्स ने यह कदम उठाया है.

जब टॉक्सिक ने भी लिया था ऐसा ही फैसला
फिल्म इंडस्ट्री में बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए रिलीज डेट टालना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले जब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का खौफ थिएटर्स पर मंडरा रहा था, तब फिल्म ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने भी समझदारी दिखाते हुए अपनी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया था.

हालांकि, तमाम तरह के गणित और रणनीतियों के बावजूद ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप साबित हुई. अब देखना होगा कि 23 अक्टूबर को ‘उड़ता तीर’ दर्शकों का कितना दिल जीत पाती है.
 

—- समाप्त —-





Source link

You may also like

Leave a Comment