अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का रिलीज से पहले ही काफी बज बन गया था. दरअसल ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी का आखिरी पार्ट होने की वजह से इसे लेकर लोगों में ज्यादा एक्साइटमेंट थी. जिसके चलते इसकी रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग हुई थी. इसी के साथ इस फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक धुआंधार ओपनिंग की है और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.
‘दृश्यम 3’ ने कितने करोड़ से की ओपनिंग?
‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ या ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई. और फिल्म के जबरदस्त हाईप के चलते इसे थिएटर में फर्स्ट डे देखने के लिए दर्शक उमड़ पड़े. अभिषेक पाठक निर्देशित दृश्यम फ्रैंचाइजी के इस तीसरे पार्ट को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिर रिव्यू मिले हैं.
सोशल मीडिया पर तो फिल्म के डायलॉग्स से लेकर इसके क्लाइमेक्स और स्टार कास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. इसी के साथ ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ या ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले दिन 66.75 करोड़ की ओपनिंग की है.
- हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.
‘दृश्यम 3’ बनी बॉलीवुड की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले दिन न केवल धुआंधार कमाई की है बल्कि इसने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. बता दें कि ये अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. इतना ही नहीं ये ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की 5वीं फिल्म भी बन गई है. इसने शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्मों के ओपनिंग डे कमाई के परखच्चे उड़ा दिए हैं.
ये हैं भारत में बॉलीवुड की टॉप 10 ओपनिंग फिल्में
- धुरंधर 2 – 145 करोड़
- आदिपुरुष – 86.75 करोड़
- जवान – 75 करोड़
- दृश्यम 3- 66.75 करोड़
- स्त्री 2 – 64.8 करोड़
- एनिमल – 63.8 करोड़
- पठान – 57 करोड़
- वॉर – 53.35 करोड़
- वॉर 2 – 52.5 करोड़
- ठग्स ऑफ हिंदोस्तान – 52.25 करोड़
