Home Box OfficePrem Keetanu Box Office Day 1: पहले दिन 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘प्रेम कीटाणु’, ‘दृश्यम 3’ से क्लैश पड़ा भारी

Prem Keetanu Box Office Day 1: पहले दिन 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘प्रेम कीटाणु’, ‘दृश्यम 3’ से क्लैश पड़ा भारी

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड एक्टर वीर पहाड़िया इन दिनों अपनी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, जो 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं रिलीज के साथ ही इसकी बॉक्स ऑफिस कमाई पर भी सबकी नजर है. ‘प्रेम कीटाणु’ का सामना अजय देवगन की हालिया रिलीज ‘दृश्यम 3’ से देखने को मिल रहा है.

‘प्रेम कीटाणु’ रिलीज के पहले दिन 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई. ऐसे में आइए जानते हैं कि ‘प्रेम कीटाणु’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की.

‘प्रेम कीटाणु’ का ओपनिंग कलेक्शन
वीर पहाड़िया की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये भी नहीं कमाए. सैकनिल्क के मुताबिक,  फिल्म ने भारत में पहले दिन 0.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, फिल्म की इंडिया ग्रॉस कमाई 0.60 करोड़ रुपये रही. पहले दिन फिल्म के टोटल 1,886 शो थे और इसकी ऑक्यूपेंसी 11.0 परसेंट दर्ज की गई.

‘दृश्यम 3’ ने मचाई तबाही
वहीं  ‘दृश्यम 3’ की बात करें तो इसने रिलीज के पहले दिन खूब नोट छापे. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने भारत में 66.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इंडिया में इसका ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये रहा. ओवरसीज में फिल्म ने 15 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इस तरह ‘दृश्यम 3’ का पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 95.10 करोड़ रुपये रहा. 

‘प्रेम कीटाणु’ की कास्ट
बता दें, ‘प्रेम कीटाणु’ को अपूर्व सिंह कार्की ने डायरेक्ट किया है और ये एक कॉमेडी-रोमांस ड्रामा फिल्म है. इसमें वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. आफिया सैयद ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. 

वीर पहाड़िया का करियर
वीर पहाड़िया ने स्काई फोर्स से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस एरियल एक्शन-थ्रिलर फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ स्क्वाड्रन लीडर टी. कृष्णन विजया की भूमिका निभाई. वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया में वीर पहाड़िया ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था.





Source link

You may also like

Leave a Comment