तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के बेटे जेसन संजय ने फिल्म ‘सिग्मा’ से निर्देशक के रूप में डेब्यू किया है। उनकी फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके साथ ही फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल नहीं हो रही।
कैसा रहा ‘सिग्मा’ के लिए ओपनिंग डे?
फिल्म ‘सिग्मा’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को देशभर के 1,813 शो में 221,679 दर्शक मिले, जिससे पहले दिन की कुल ऑक्यूपेंसी 31.1 प्रतिशत रही। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 28 लाख रुपये की कमाई कर ली है।
