Home Box OfficeHanuman Ansh Day 57: ‘दृश्यम 3’ का तूफान, पर नहीं डिगा ‘हनुमान अंश’ का विश्वास, 57वें दिन शुभ रहा शुक्रवार

Hanuman Ansh Day 57: ‘दृश्यम 3’ का तूफान, पर नहीं डिगा ‘हनुमान अंश’ का विश्वास, 57वें दिन शुभ रहा शुक्रवार

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 57: सिनेमाघरों में एक तरफ जहां सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ के धमाकेदार आगाज से बॉक्स ऑफिस पर हलचल मची हुई है. वहीं दूसरी तरफ लगातार आठ हफ्तों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही आध्यात्मिक बायोग्राफिकल फिल्म ‘हनुमान अंश’ का ऐतिहासिक सफर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. नई और बड़ी फिल्मों की रिलीज और कम शोज के बावजूद ‘हनुमान अंश’ ने अपने 57वें दिन भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूती से बनाए रखी है.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री के बीच पुरानी रिलीज का टिके रहना अपने आप में बड़ी बात है. अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देकर कमाई की रफ्तार तेज कर दी है, लेकिन इसका असर ‘हनुमान अंश’ पर पूरी तरह हावी होता नहीं दिख रहा. 57वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी और शुक्रवार को करोड़ों रुपये का कलेक्शन किया. खास बात यह है कि 57वें दिन फिल्म के शो की संख्या कम होने के बावजूद कमाई ने अच्छा प्रदर्शन किया.

रिलीज के 57वें दिन ‘हनुमान अंश’ के लिए लोगों का आस्था देखी गई. ‘दृश्यम 3’ के रिलीज के साथ ये कहा जा रहा था कि अब ये फिल्म पर्दे से उतर जाएगी. लेकिन, ‘दृश्यम 3’ जैसे बड़े मुकाबले के बीच भी अपनी कमाई जारी रखे हुए है. फाइल फोटो. 

‘हनुमान अंश’ अब भारत और ओवरसीज मार्केट को मिलाकर 400 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 57वें दिन 2.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म ने 56वें दिन 2.90 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन किया था. इसकी तुलना में इसमें 19.0% की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जो लगभग आठ हफ्तों के लंबे थिएटर रन और ‘दृश्यम 3’ जैसी बड़ी फिल्म की एंट्री को देखते हुए बेहद शानदार और स्थिर मानी जा रही है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 319.73 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 377.66 करोड़ रुपये हो गया है. विदेशी बाजार में भी फिल्म की कमाई जारी है. 57वें दिन ओवरसीज से 0.15 करोड़ रुपये ग्रॉस मिले. इसके बाद फिल्म की कुल ओवरसीज कमाई 39.35 करोड़ रुपये हो गई. भारत और विदेशों की कमाई जोड़ने के बाद ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 417.01 करोड़ रुपये पहुंच गया है. फाइल फोटो. 

निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ संत नीम करौली बाबा यानी लक्ष्मी नारायण के आध्यात्मिक जीवन और उनकी जीवन-यात्रा पर आधारित एक बायोग्राफिकल ड्रामा है. बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म में शोभिनाव सत्या ने मुख्य रोल निभाया है. फाइल फोटो. 

7 अगस्त में अपनी बेहद धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने अपने मजबूत कंटेंट, आध्यात्मिक जुड़ाव और दर्शकों के पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ के दम पर बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया कि यह साल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो गई है. फाइल फोटो. 

आपको बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ ने अपने ओपनिंग डे पर ही 15,000 से ज्यादा शोज के साथ 66.75 करोड़ रुपये का बम्पर नेट कलेक्शन दर्ज कर बाजार पर कब्जा जमाया है. फाइल फोटो. 

आमतौर पर इतनी बड़ी फिल्म के आने के बाद पुरानी फिल्मों का पत्ता साफ हो जाता है. लेकिन ‘हनुमान अंश’ ने साबित कर दिया है कि यदि कंटेंट में सच्चाई और दम हो तो फिल्म हर बड़े कॉम्पिटिशन के सामने अपनी जगह बनाए रखती है. फाइल फोटो. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

You may also like

Leave a Comment