Home Viral‘AI से बनाई फर्जी ऑडियो, बदनाम करने की साजिश’ वायरल ऑडियो विवाद में घिरे वल्टोहा ने किया बड़ा खुलासा

‘AI से बनाई फर्जी ऑडियो, बदनाम करने की साजिश’ वायरल ऑडियो विवाद में घिरे वल्टोहा ने किया बड़ा खुलासा

by BollywoodNewsAndMovie


जागरण संवाददाता, अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने शनिवार को एक महिला से जुड़े वायरल आडियो को फर्जी बताते हुए उसकी फोरेंसिक जांच करवाने की मांग की।

वल्टोहा ने दावा किया कि आडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए तैयार कर तोड़-मरोड़कर इस तरह पेश किया जा रहा है, जिससे उनके साथ महिला की बातचीत होने का भ्रम पैदा हो। उन्होंने कहा कि वह महिला से कभी मिले नहीं और न ही वायरल आडियो में बताए जा रहे आरोपों के अनुसार उनकी कोई बातचीत हुई है।

वल्टोहा ने सरकार को रिकॉर्ड सार्वजनिक करने को कहा

वल्टोहा ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि महिला की ओर से उनके मोबाइल पर की गई सभी फोन काल का रिकार्ड सार्वजनिक किया जाए, ताकि वास्तविकता सामने आ सके।

उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में महिला के साथ हुई बातचीत के तीन वाइस मैसेज भी सुनाए और दावा किया कि महिला ने बाद में अपने भेजे मैसेज डिलीट कर दिए थे, जबकि उन्होंने इन्हें पहले ही सुरक्षित कर लिया था।

वल्टोहा के मुताबिक, जब उन्होंने ज्ञानी हरप्रीत सिंह से जुड़े कुछ मामलों को सार्वजनिक करना शुरू किया था, उसी दौरान बहरीन में रहने वाली महिला ने उनसे संपर्क किया था।

पहले हुई थी बात, बाद में बना ली थी दूरी

महिला ने उन्हें ज्ञानी हरप्रीत सिंह के बहरीन दौरे और प्रोफेसर रमणदीप कौर से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी भेजी थीं। वल्टोहा ने बताया कि महिला से कई बार बातचीत हुई थी, लेकिन बाद में उन्होंने उससे दूरी बना ली।

उन्होंने कहा कि जून में जब महिला अमृतसर आई थी तो उसका फोन आया था। महिला ने बताया था कि वह तीन दिन से हरगोबिंद निवास में रह रही है और उसे किराया देना पड़ रहा है।

मुद्दे से भटकाने के लिए रची जा रही साजिश

महिला उनसे मिलना चाहती थी, लेकिन उन्होंने अकेले मिलने से इन्कार कर दिया था। वल्टोहा ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे से हो रही मौतों, किसानों और कर्मचारियों के प्रदर्शन, कानून-व्यवस्था तथा फिरौती जैसे गंभीर मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए अकाली दल की लीडरशिप को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

उन्होंने महिला की ओर से दर्ज एफआईआर का हवाला देते हुए कहा कि इसमें अमरजीत चावला के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगाए गए थे। वल्टोहा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और वायरल ऑडियो की फोरेंसिक जांच करवाने की मांग की।



Source link

You may also like

Leave a Comment