Home Viralसोनभद्र की वायरल बेटी के वीडियो का डीएम ने लिया संज्ञान, मोबाइल नेटवर्क सुधार का सर्वे पूरा

सोनभद्र की वायरल बेटी के वीडियो का डीएम ने लिया संज्ञान, मोबाइल नेटवर्क सुधार का सर्वे पूरा

by BollywoodNewsAndMovie


जागरण संवाददाता, सोनभद्र। जनपद के दूरस्थ एवं नेटवर्क समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी बेहतर करने को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि पिछले चार महीनों में जनपद में 28 नए मोबाइल टॉवर लगाए जाने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, जिनमें 22 टावरों की स्थापना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

इसके अलावा छह अन्य टावरों की स्थापना का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होगा। जिनमें तीन टावर जुगैल क्षेत्र में स्थापित किए जाने हैं। उन्हाेंने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी की स्थिति का सर्वे कराया जा रहा है, ताकि जहां भी नेटवर्क की समस्या है, वहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सर्वे के माध्यम से नेटवर्क की समस्या वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर टावर स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। डीएम ने नगवां ब्लाक के ग्राम पंचायत सरईगढ़ की बच्ची आनवी का नेटवर्क समस्या का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित होने को गंभीरता से लिया। उन्होेंने बीएसएनएल के एसडीओ से बात किया। एसडीओ ने बताया कि पूर्व में ही संबंधित क्षेत्र में नेटवर्क कनेक्टिविटी को लेकर सर्वे हो चुका है।

टावर स्थापना की स्वीकृति के लिए डीजी बीएसएनल से पत्राचार किया जा चुका है। स्वीकृति प्राप्त होते ही टावर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। डीएम ने बताया कि जनपद में नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या के समाधान के लिए सर्वे एवं आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता पर की जा रही है। ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित स्तरों पर लगातार समन्वय किया जा रहा है।

नेटवर्क विहीन इन क्षेत्रों में शुरू हो चुका है टावर स्थापना का कार्य
डीएम ने बताया कि आमजन की समस्या को देखते हुए पहले ही नेटवर्क विहीन राबर्ट्सगंज, घोरावल व दुद्धी तहसील के 14 गांवों में फोर जी टावर की स्थापना का कार्य शुरू कराया जा चुका है। बताया कि रॉबर्ट्सगंज तहसील के 4 गांवों नगवां, दरमा, मड़कुरी, सांडसोत तथा घोरावल तहसील के पांच गांवों ढोलो, सपही, अमिलिपोखर, मूर्तिया व देवगढ़ में 4-जी टावर लगाए जाने की शुरुआत हो चुकी है।

इसी तरह से दुद्धी तहसील क्षेत्र के पांच गांवों डूमा, जौराही, गंगहर,शिशवा व पतखिरना में भी टॉवर लगाए जा रहे हैं। सबताया कि दुद्धी तहसील के सोढ़ो, बिच्छी, कोटा, जोरकहू व ओबरो के पकरी,झरिया, कंधौरा, भरमहोरी, कनेहरा व बैरपुर में भी मोबाइल टॉवर स्थापित करने को लेकर भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment