Home Viralछेड़छाड़ से परेशान होकर हेलमेट पर लगवा लिया कैमरा! ट्रैफिक में राइडर से हुई मुलाकात तो बयां किया दर्द – woman use camera on helmet to avoid molestation on road raises safety concerns in bengaluru

छेड़छाड़ से परेशान होकर हेलमेट पर लगवा लिया कैमरा! ट्रैफिक में राइडर से हुई मुलाकात तो बयां किया दर्द – woman use camera on helmet to avoid molestation on road raises safety concerns in bengaluru

by BollywoodNewsAndMovie


Woman Safety: बेंगलुरु में रहने वाली महिलाओं को दूसरे शहरों के मुकाबले सुरक्षित ही माना जाता है। मगर फिर भी छेड़छाड़ के मामले सामने आते ही रहते हैं। यहां की एक महिला इतनी परेशान थी कि उन्हें हेलमेट पर कैमरा लगवाना पड़ा। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

Woman use camera on helmet to avoid molestation
छेड़छाड़ से परेशान होकर हेलमेट पर लगवा लिया कैमरा
बेंगलुरु हाइटेक शहर है और यहां भी लड़कियां वैसे ही आगे बढ़ रही हैं जैसे लड़के। लेकिन छेड़छाड़ और महिला सुरक्षा के मुद्दे यहां भी काफी उठते रहते हैं। एक लड़की जो अपनी स्कूटर से आती जाती है, उसे जब ऐसे ही मामलों के चलते दिक्कत हुई तो अनोखा इंतजाम कर लिया। इस इंतजाम पर एक राइडर की नजर पड़ी थी। उनका बनाया वीडियो वायरल हो रहा है।

ये है क्या

ये है क्या

Lokesh Solo Rider ने ये वीडियो शेयर किया है। वो खुद ट्रैवल कर रहे थे जब एक लड़की के हेलमेट पर उनकी नजर पड़ी। उन्हें समझ नहीं आ रहा था ये डिवाइस कौन सी है। इसलिए ट्रैफिक जाम में उन्होंने पूछ लिया, ये है क्या।

हेलमेट पर कैमरा है

हेलमेट पर कैमरा है

वो लड़की कहती है ये कैमरा है आपके जैसा ही। फिर वो इसकी कीमत भी बताती हैं। कहती हैं कि 3000 का है। पर आगे वो इसका कारण बताती हैं।

लड़का फॉलो करता था

​ ​

चलते-चलते वो लड़की कैमरा लगाने की वजह भी बता देती हैं। कहती हैं कोई लड़का उन्हें फॉलो करता था। इसलिए वो रिस्क नहीं लेना चाहती हैं।

कौन सा कैमरा है

कौन सा कैमरा है

इस वीडियो को देखने वाले भी सेफ्टी को लेकर जागरुक हैं। ज्यादातर लोग इस कैमरा का नाम जानना चाहते है। फिर किसी ने ये नाम Qubo bike dashcam बताया है। एक यूजर का कहना है कि महिलाओं को ये दिक्कत बेंगलुरू में नहीं पूरी दुनिया में hopहै। एक यूजर का कहना है कि ये कैमरा हर शख्स को इस्तेमाल करना चाहिए।

चयनिका

लेखक के बारे मेंचयनिकाचयनिका निगम मीडिया इंडस्ट्री में पिछले 17 सालों से हैं। लाइफस्टाइल, ब्यूटी, हेल्थ, जैसे फीचर लेखों के साथ समाचार की दुनिया में करियर शुरू किया। सिटी रिपोर्टिंग में भी स्टिंग ऑपरेशन सहित कई प्रभावी लेख लिखे। कुछ दिन सिटी डेस्क का हिस्सा रहते हुए एडिटिंग में भी हाथ आजमाया। पिछले 10 सालों से फ्रीलांस काम करते हुए प्रिंट और डिजिटल मीडिया का हिस्सा रही हैं। खासतौर पर एंटरटेनमेंट, ट्रेवल, टेक, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल, ब्यूटी जैसे विषयों पर लिखा है। इनका पसंदीदा विषय रिलेशनशिप है, जिसमें पेरेंट्स और बच्चों की मानसिक स्थिति को देखते हुए इन्होंने कई लेख लिखे हैं।… और पढ़ें