Home Box Officeहिंदी फिल्मों का गणित बिगाड़ेगी धनुष की OM-Chapter 1, बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश?

हिंदी फिल्मों का गणित बिगाड़ेगी धनुष की OM-Chapter 1, बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश?

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तेरे इश्क में और कारा जैसी कई शानदार फिल्मों से फैंस का दिल जीतने वाले अभिनेता धनुष लंबे समय से अपनी अपकमिंग मूवी ओम चैप्टर-1 (Om Chapter-1) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वैसे तो उनकी ये फिल्म ओम चैप्टर-1 इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि धनुष और ममूटी स्टारर इस मूवी की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

जिसकी वजह से हिंदी सिनेमा की दो फिल्मों की चिंता बढ़ सकती है। क्योंकि ओम चैप्टर-1 का बॉक्स ऑफिस क्लैश उन दोनों फिल्मों के साथ ही होगा। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं- 

ओम चैप्टर-1 की नई रिलीज डेट आई सामने

16 अक्टूबर 2026 को ओम चैप्टर-1 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। लेकिन अब इसमें बदवाल की खबर की सामने आ रही है। दरअसल पिंकविला की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि मूमटी और धनुष (Dhanush) की मोस्ट अवेटेड ओम चैप्टर-1 को आगे पोस्टपॉन कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अब ओम चैप्टर-1 को 26 नवंबर 2027 को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। 

omchapter1 (1)

कहा ये जा रहा है कि साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुचर्चित फिल्म जेलर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए ओम चैप्टर-1 के मेकर्स ने मूवी के आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। बता दें कि रजनीकांत की जेलर 2 को 16 अक्टूबर के दिन थिएटर्स में प्रदर्शित किया जाएगा।

इन बॉलीवुड फिल्मों की बढ़ी टेंशन

ओम चैप्टर-1 की नई रिलीज डेट से अब कहीं न कहीं हिंदी सिनेमा की टेंशन बढ़ सकती है। दरअसल 26 नवंबर को ओम चैप्टर-1 को रिलीज किया जाना है और इसके अगले दिन इमरान हाशमी की गनमास्टर जी9 और आयुष्मान खुराना की ये प्रेम मोल लिया आ रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इन तीनों मूवीज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।



Source link

You may also like

Leave a Comment