Home Box OfficeDrishyam 3 Box Office: 3 दिनों में ‘दृश्यम 3’ बनी अजय देवगन की टॉप फिल्म, ‘सिंघम अगेन’ को हराकर मारी बाजी – drishyam 3 the conclusion box office collection day 3 film became ajay devgan number one film

Drishyam 3 Box Office: 3 दिनों में ‘दृश्यम 3’ बनी अजय देवगन की टॉप फिल्म, ‘सिंघम अगेन’ को हराकर मारी बाजी – drishyam 3 the conclusion box office collection day 3 film became ajay devgan number one film

by BollywoodNewsAndMovie


अजय देवगन की क्राइम ड्रामा फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन रविवार को सिनेमाघरों में छप्पर फाड़कर कमाई कर ली है और इसने विदेशों में भी झंडे गाड़ दिए हैं। इसी के साथ ये फिल्म अजय देवगन की टॉप वीकेंड वाली फिल्म बन चुकी है।

Drishyam 3 The Conclusion Box Office Collection day 3
दृश्यम 3 फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन
अजय देवगन स्टारर क्राइम ड्रामा फिल्म ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले दिन से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डंका पीटती नजर आ रही है। फिल्म ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ ने हर पीढ़ी के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया और सिनेमा में दम है, इस बात की गवाही फिल्म के तीसरे दिन यानी रविवार का कलेक्शन साफ-साफ दे रही हैं। कमाई का आलम ये है कि फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा बवंडर लाया है कि ये अजय देवगन के फिल्मी करियर की पहले तीन दिन में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

फिल्म दृश्यम 3 (दृश्यम द कन्क्लूजन) की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां दूसरा भाग खत्म हुआ था। निर्देशक अभिषेक पाठक की ये फ्रेंचाइजी फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म के डायरेक्टर का कहना है कि सीक्वल बनाते वक्त उनकी कोशिश थी कि पुरानी फिल्मों की बारीकियों को बनाए रखते हुए एक नई कहानी पेश की जाए और इस काम में वे पूरी तरह से सफल नजर आ रहे हैं। अभिषेक पाठक बता चुके हैं कि इस फिल्म की कहानी में कई परतें हैं जिसे सुलझाते हुए एक के बाद एक कड़ियां खुलती जाती हैं। इस फिल्म को तैयार करने से पहले डायरेक्टर को पिछली फिल्में फिर से देखनी पड़ी ताकि ये साफ हो सके कि हर डायलॉग और सीन का कोई मतलब है।