Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 : सलमान खान ने आसिफ खान के मर्दानगी कमेंट पर लगाई क्लास, बोले- तुम जैसे कई…, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20 : सलमान खान ने आसिफ खान के मर्दानगी कमेंट पर लगाई क्लास, बोले- तुम जैसे कई…, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


बिग बॉस के वीकेंड का वार में सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं। अब लेटेस्ट वीकेंड का वार में सलमान ने आसिफ खान को उनके मर्दानगी कमेंट पर उनकी क्लास लगाई है। हालांकि आसिफ ने फिर अपनी बात पर सफाई दी तो सलमान ने कहा कि तुम जैसे आसिफ बहुत आए और बहुत गए।

सलमान बोले- मर्दानगी मूंछों से नहीं दिल से होती है

आसिफ, सलमान को बोलते हैं कि मैंने कहा था कि हमारी मर्दानगी कि पहचान होती है मूछें। सलमान फिर बोलते हैं कि अरे मर्दानगी मूछों से नहीं होती है, दिल से होती है।

आसिफ ने दी सफाई

आसिफ फिर अपने स्टेटमेंट को क्लीयर करते हुए बोलते हैं कि नहीं सर, इन्होंने कहा था कि तीनों ने एक जैसी दाढ़ी करा रखी है, इन्होंने दाढ़ी में कॉपी कर रखी है। तो मैंने उसका जवाब दिया था उनको।

ये भी पढ़ें:

Bigg Boss 20 : माही विज और उदिति सिंह के बीच हुई भयंकर लड़ाई

सलमान बोले- कई आसिफ आए और गए

सलमान फिर अपना एक्सपीरियंस देते हुए बोलते हैं आसिफ को, ये शो मैं 17 साल से कर रहा हूं। तुम जैसे आसिफ बहुत आए और बहुत गए।

आसिफ फिर माफी मांगते हुए बोलते हैं कि सॉरी सर, मैं वैसा नहीं कह रहा था।

आसिफ ने क्या कहा था

दरअसल, होता क्या है कि एक टास्क के दौरान गुल्लू, आसिफ की मुंछ पर कमेंट करते हैं और बोलते हैं कि ये हैं हमारे मुछड़ जी आसिफ खान जी।

इस पर आसिफ ने कहा था कि भाई राजस्थान में जो भी मर्द होते हैं, उनकी मूछें होती हैं। हम मानते हैं कि जिसकी मूछें नहीं होती वो मर्द नहीं होता।

ये भी पढ़ें:

इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 स्टार कंटेस्टेंट, काजी को भारी पड़ेगा लॉलीपॉप कमेंट?

गौहर ने जब कहा आसिफ की है छोटी सोच

बता दें कि इससे पहले गौहर ने आसिफ के इस कमेंट पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उनकी सोच को छोटी कहा था। गौहर ने लिखा था, ‘यार मेरा एक सवाल है, आसिफ का करियर तो एक्टिंग में बहुत अच्छा चल रहा है ना तो उन्हें शो में नहीं आना चाहिए था ऐसी छोटी सोच और पागलपन बिहेवियर के लिए जहां वो महिला, उदिति को लेकर गलत कमेंट कर रही थीं और आसिफ एंजॉय कर रहे थे।’

गौहर ने आगे लिखा था, ‘ये सब देखकर काफी बुरा लगा। इतना अच्छा एक्टर पर हर चीज में ऐसी छोटी सोच लगती है। मर्द की निशानी मूंछ होती है…हाहा इस्लाम में तो मुस्लमान मर्द के लिए लिए सुन्नाह में नो मूंछ। क्या वो ये भूल गए क्या? मर्द की निशानी उसकी ऊंची सोच और बिहेवियर से होती है।’



Source link

You may also like

Leave a Comment