Home Box Office‘दृश्यम 3’ या ‘दृश्यम 2’, पहले 3 दिन में किसने की अच्छी कमाई, किसे मिली ज्यादा IMDb रेटिंग?, Bollywood Hindi News

‘दृश्यम 3’ या ‘दृश्यम 2’, पहले 3 दिन में किसने की अच्छी कमाई, किसे मिली ज्यादा IMDb रेटिंग?, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Drishyam 3 vs Drishyam 2: ‘दृश्यम 3’ को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। तीन दिन में ‘दृश्यम 3’ ने 170 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए आपको बताते हैं कि ‘दृश्यम 3’ और ‘दृश्यम 2’ में से कौन आगे निकला है।

अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। विजय सालगांवकर की कहानी एक बार फिर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। फिल्म ने रिलीज के महज तीन दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 176.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म 272.80 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

पहले दिन से ही शानदार कमाई

‘दृश्यम 3’ ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ की धमाकेदार शुरुआत की। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 53.50 करोड़ कमाए, जबकि रविवार को कमाई बढ़कर 61 करोड़ पहुंच गई। इस तरह फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में भारत में कुल 176.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

फिल्म का डे-वाइज कलेक्शन इस तरह रहा:

डे 1 (शुक्रवार) – 62 करोड़

डे 2 (शनिवार) – 53.50 करोड़

डे 3 (रविवार) – 61 करोड़

पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन – 176.50 करोड़

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन – 272.80 करोड़

‘दृश्यम 2’ ने पहले तीन दिन में कितनी कमाई की थी?

‘दृश्यम 3’ की कमाई की तुलना अगर साल 2022 में रिलीज हुई ‘दृश्यम 2’ से करें तो दोनों फिल्मों के कलेक्शन में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। ‘दृश्यम 2’ ने अपने पहले वीकेंड में कुल 64.14 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, ‘दृश्यम 3’ ने पहले तीन दिन में 176.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

‘दृश्यम 2’ का पहले वीकेंड का कलेक्शन:

डे 1 (शुक्रवार) – 15.38 करोड़

डे 2 (शनिवार) – 21.59 करोड़

डे 3 (रविवार) – 27.17 करोड़

पहला वीकेंड – 64.14 करोड़

यहां देखिए ‘दृश्यम 2’ का ट्रेलर

रेटिंग में ‘दृश्यम 3’ और ‘दृश्यम 2’ में से किसने मारी बाजी?

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ ‘दृश्यम 3’ को दर्शकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की IMDb रेटिंग 8/10 बताई जा रही है। वहीं, ‘दृश्यम 2’ को IMDb पर 8.2/10 की रेटिंग मिली थी। यानी बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ ने बाजी मारी है। वहीं रेटिंग पर ‘दृश्यम 2’ आगे रही।

कैसी है ‘दृश्यम 3’?

हिन्दुस्तान ने ‘दृश्यम 3’ को 4 रेटिंग दी है। इस कहानी में सस्पेंस भी है और थ्रिल भी। बता दें, अजय देवगन की ‘दृश्यम’, मोहनलाल की ‘दृश्यम’ की रीमेक है। लेकिन मोहनलाल ‘दृश्यम 4’ लेकर आने वाले हैं। वहीं हिंदी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की ‘दृश्यम 3’ आखिरी फिल्म है।

यहां देखिए ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर

विजय सालगांवकर की कहानी का होगा ‘द एंड’? डायरेक्टर अभिषेक ने बताया ‘दृश्यम 3’ नाम बदलने की वजह



Source link

You may also like

Leave a Comment