Home Box OfficeBox Office: ‘हनुमान अंश’ ने 59वें दिन वो किया, जो कोई भारतीय फिल्म नहीं कर पाई, ‘मिर्जापुर’ बनी साल 7वीं टॉप – hanuman ansh box office collection day 59 the vvaan and mirzapur the movie latest sunday business

Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने 59वें दिन वो किया, जो कोई भारतीय फिल्म नहीं कर पाई, ‘मिर्जापुर’ बनी साल 7वीं टॉप – hanuman ansh box office collection day 59 the vvaan and mirzapur the movie latest sunday business

by BollywoodNewsAndMovie


बाबा नीम करोली की जीवनी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 59वें दिन भी थमने का नाम नहीं लिया है और 9वें रविवार को भी इस फिल्म के लिए लोगों की भक्ति का लौ खूब जला है। वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ इस साल देश की सातवें सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है। इन दोनों फिल्मों के साथ रेस में ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ पीछे छूटती दिख रही है।

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 59
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 59वां दिन
डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने जहां बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है, वहीं इस वीकेंड फिल्म का असर नीम करोली बाबा के कैंची धाम वाले आश्रम पर भी दिखा और भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ यहां पहुंच गई, जिन्हें संभाल पाना मुश्किल हो रहा था। 2 करोड़ रुपये के खर्च में तैयार हुई ये फिल्म सिनेमाघरों में ₹324.73Cr से अधिक की कमाई कर चुकी है। जहां देखो वहीं लोग फिल्म को लेकर वाह-वाह कर रहे हैं। वहीं बिहार की लोककथाओं, 400 साल पुराने वन देवी मंदिर और आस्था से जुड़ी फैंटेसी-थ्रिलर फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन धीरे-धीरे इसकी रफ्तार में काफी कमी आ गई है। इन दोनों फिल्मों के अलावा ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी थिएटरों में अपनी जगह बनाने में लगातार जुटी दिख रही है। आइए जानते हैं, इन तीनों में से किसने रविवार को कितनी कमाई की है।

‘हनुमान अंश‘ को रिलीज हुए 9 हफ्ते गुजर चुके हैं और फिल्म को लेकर अभी भी लोगों में दीवानगी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। कई लोग इसे नीम करोली बाबा के चमत्कार की तरह ही मान रहे हैं। अमूमन इतने लंबे समय बाद अच्छी-अच्छी फिल्में धराशाई हो गई है लेकिन ‘हनुमान अंश’ की लौ अब भी बरकरार दिख रही है।