Home Viralहाथ जोड़ इज्जत की भीख मांगता रहा बाप, नहीं पिघला बेटी का दिल

हाथ जोड़ इज्जत की भीख मांगता रहा बाप, नहीं पिघला बेटी का दिल

by BollywoodNewsAndMovie


सोशल मीडिया पर दिल को झझकोर देने वाला एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप उठे. वीडियो में एक बेबस और लाचार पिता अपनी बेटी के सामने हाथ जोड़कर और आंखों में आंसू भरकर उससे घर लौटने की भीख मांगता दिख रहा है. रोते-बिलखते पिता की गुहार के बावजूद, बेटी का दिल नहीं पसीजा और कथित तौर पर वह अपने पिता की मिन्नतों को ठुकराकर प्रेमी के साथ चली गई. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट पर आते ही बहस छिड़ गई है और लोग इस दर्दनाक मंजर को देखकर भावुक हो रहे हैं.

कॉलेज कैंपस में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, पिता रोता रहा और बेटी चली गई

सामने आई जानकारी और सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज के मुताबिक, यह पूरी घटना एक कॉलेज परिसर के अंदर की बताई जा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग पिता अपनी बेटी को रोकने के लिए उसके आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहा है. पिता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, लेकिन बेटी ने परिजनों के इमोशंस को दरकिनार करते हुए अपने साथी के साथ जाने का फैसला कर लिया. वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे मंजर को अपने कैमरों में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल है.

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट्स के आधार पर बनाई गई है. मामले की पुष्टि एबीपी लाइव नहीं करता है.

‘संस्कार मरे या ममता?’ सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

जैसे ही यह वीडियो एक्स और इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ, नेटिजन्स की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं. लोग बेटी के इस रवैये पर भारी नाराजगी जता रहे हैं और माता-पिता के दर्द पर सहानुभूति जता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “जो पिता अपनी पूरी जिंदगी बच्चे को पालने में लगा देता है, उसकी आंखों में ऐसे आंसू देखना बहुत ही दर्दनाक है.” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “अपनी मर्जी से जिंदगी जीने का हक सबको है, लेकिन जन्म देने वाले बाप को इस तरह सड़क पर रुलाना सही नहीं हो सकता.” वीडियो को foofaji नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी… दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा





Source link

You may also like

Leave a Comment