Home Viralजयपुर: क्लास में छात्र पर टीचर ने बरसाए थप्पड़… VIDEO वायरल होते ही सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्स – jaipur kalam academy student beating video viral teacher dismissal protest ntc pvp

जयपुर: क्लास में छात्र पर टीचर ने बरसाए थप्पड़… VIDEO वायरल होते ही सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्स – jaipur kalam academy student beating video viral teacher dismissal protest ntc pvp

by BollywoodNewsAndMovie


राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर में बड़ा विवाद हो गया. यहां कलाम एकेडमी में एक छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर लोग भड़क गए और रविवार को कोचिंग के बाहर जमा होकर विरोध प्रदर्शन किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. सामने आया है कि ये विवाद एक चिट पर लिखे नोट से शुरू हुआ था.

जानकारी के मुताबिक, ‘कलाम बलिदान मांगता है’ लिखी एक पर्ची को लेकर शिक्षक प्रवीण दान चारण नाराज हो गए. आरोप है कि इसके बाद शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी और उसे एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि प्रवीण दान छात्र के गालों पर थप्पड़ जड़ रहे हैं. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया. बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग सेंटर के बाहर जमा हो गए और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे.

सड़कों पर उतरे छात्र

घटना को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ने के बाद कोचिंग सेंटर के बाहर हंगामे की स्थिति बन गई. बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए. हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. वहीं, छात्र शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे.

शिक्षक को एकेडमी से निकाला गया

मामला सामने आने और वीडियो वायरल होने के बाद कलाम एकेडमी की ओर से शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई. शिक्षक प्रवीण दान चारण को संस्थान से निष्कासित कर दिया गया है.फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद छात्र की पिटाई और शिक्षक के व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment