एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रविवार का दिन फिल्मों के लिहाज से काफी अहम रहता है। छुट्टी के इस दिन सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी तादाद देखने को मिलती है और मूवीज की कमाई में भी जबरदस्त इजाफा होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि संडे को एक से ज्यादा मूवीज के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश नजर आता है।
इस संडे को भी कुछ ऐसा है नजारा देखने को मिला है और 5 फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर हुई है। जिसमें एक मूवी ने बंपर कमाई में बाजी मारी है।
इन पांच फिल्मों के बीच हुआ क्लैश
मौजूदा समय में जो पांच फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं, उनमें दृश्यम 3, द वन, हनुमान अंश, द पैराडाइज और एवेंजर्स एंडगेम- एनकोर हैं। इन पांचों मूवीज के बीच रविवार को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी भिड़ंत देखने को मिली है और कमाई के मामले में जिस मूवी ने बाजी मारी है, वह अजय देवगन (Ajay Devgn) की लेटेस्ट रिलीज दृश्यम 3 रही है।
-
दृश्यम 3 (Drishyam 3)- 61 करोड़ (रिलीज का तीसरा दिन)
-
द वन (The Vvaan)- 3.25 करोड़ (रिलीज का 10वां दिन)
-
हनुमान अंश (Hanuman Ansh)- 3 करोड़ (रिलीज का 59वां दिन)
-
द पैराडाइज (The Paradise)- 2.10 करोड़ (रिलीज का 11वां दिन)
-
एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर (Avengers Endgame: Encore)- 1.60 करोड़ (रिलीज का 10वां दिन)
द वन ने किया कमबैक
इस तरह से इन पांचों मूवीज ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रविवार के दिन कमाई का दंगल खेला है। इस लिस्ट के लिहाज से ये अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की द वन ने सही मायनों में बॉक्स ऑफिस वापसी की है। बता दें कि फिल्म वन बिहार की लोककथा पर आधारित है और इसमें छठ पूजा का महत्व दर्शाया गया है।
